लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अनशन के 14वें दिन हार्दिक पटेल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती 

By भाषा | Updated: September 8, 2018 05:11 IST

हार्दिक पटेल पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नेतृत्वकर्ता हैं। ‘पास’ के प्रवक्ता मनोज पनारा ने बताया कि स्वास्थ्य बिगड़ने पर समर्थकों के अनुरोध पर हार्दिक सोला सिविल अस्पताल में भर्ती होने के लिए तैयार हो गए। 

Open in App

अहमदाबाद, 08 सितंबर: पिछले 14 दिनों से अनशन कर रहे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोला सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि उनके शरीर के सभी प्रमुख अंग ठीक से काम कर रहे हैं। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति ने कहा कि हार्दिक अस्पताल से अनशन जारी रखेंगे। 

हार्दिक पटेल पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नेतृत्वकर्ता हैं। ‘पास’ के प्रवक्ता मनोज पनारा ने बताया कि स्वास्थ्य बिगड़ने पर समर्थकों के अनुरोध पर हार्दिक सोला सिविल अस्पताल में भर्ती होने के लिए तैयार हो गए। 

उन्होंने बताया कि पार्टी ने गुजरात सरकार को अनशन कर रहे नेता से बातचीत करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और उसके समाप्त होने पर हार्दिक ने गुरुवार को पानी पीना भी बंद कर दिया है।

पनारा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हार्दिक का अनशन जारी रहेगा। लेकिन चूंकि 14 दिन के अनशन के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है तो हमने उनसे अस्पताल में भर्ती होने का अनुरोध किया।’’ बाद में हार्दिक ने अस्पताल से ट्वीट किया कि उनका अनशन जारी रहेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, “मेरा अनिश्चतकालीन अनशन जारी है और हमारी मांगों को माने जाने तक जारी रहेगा। मुझे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। मैं अब भी खाना और पानी नहीं ले रहा हूं। मैं संघर्ष करूंगा लेकिन झुकूंगा नहीं।” पार्टी के एक नेता धार्मिक मालवीय ने कहा कि हार्दिक की लड़ाई जारी रहेगी।

वहीं, अस्पताल प्रशासन ने कहा कि हार्दिक आईसीयू में हैं और चिकित्सकों का एक दल उनका उपचार कर रहा है।  

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष