लाइव न्यूज़ :

27 जनवरी को शादी करेंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, ऐसे हुई थी मंगेतर किंजल से मुलाकात

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 21, 2019 11:07 IST

किंजल हार्दिक पटेल की बहन मोनिका के साथ पढ़ाई करती थी। इसलिए बचपन से ही हार्दिक के घर आना जाना लगा रहता था। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं।

Open in App

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वो अपनी बचपन की दोस्त और मंगेतर किंजल पारिख से शादी करेंगे। इस घोषणा के साथ ही उन्होंने ऐसी सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी शादी टूट चुकी है।

सादे समारोह में विवाह

हार्दिक पटेल बेहद लोकप्रिय नेता हैं लेकिन उनकी शादी बेहद साधारण तरीके से की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के दिगसार गांव में हार्दिक और किंजल परिणय सूत्र में बंधेंगे। यहां सिर्फ परिवार और बेहद करीबी रिश्तेदार ही उपस्थित रहेंगे। शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार ही होगी।

कौन हैं किंजल पारिख

बताया जाता है कि किंजल हार्दिक पटेल की बहन मोनिका के साथ पढ़ाई करती थी। इसलिए बचपन से ही हार्दिक के घर आना जाना लगा रहता था। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं।  किंजल फिलहाल गांधीनगर से एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। हार्दिक पटेल के पिता भारत पटेल ने बताया, 'हार्दिक और किंजल अहमदाबाद के चांदनगरी गांव में एक ही इलाके में रहते थे और बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। हमने और किंजल के परिवार ने 27 जनवरी को शादी समारोह आयोजित करने का फैसला किया है।'

पाटीदार समुदाय से हैं किंजल पारिख

कुछ लोगों का मानना है कि हार्दिक पटेल अंतर्जातीय विवाह कर रहे हैं। इस पर भारत पटेल ने सफाई पेश करते हुए कहा कि किंजल पारिख पटेल हैं। वो हमारे पाटीदार समुदाय से ही आती हैं। किंजल के परिवार के मूल निवास सूरत है लेकिन कुछ साल पहले वो विरामगाम आकर बस गए हैं।

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी