लाइव न्यूज़ :

पाटीदार आरक्षणः हार्दिक पटेल ने इनकी मानी सलाह, 19वें दिन तोड़ा अनशन

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 12, 2018 17:34 IST

बता दें, हार्दिक पटेल को रविवार को एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उन्हें यहां पास ही स्थित उनके आवास पर ले जाया गया, जहां उन्होंने अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखने की बात कही थी।

Open in App

अहमदाबाद, 12 अगस्तः बीते 18 दिन से भूख हड़ताल कर रहे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने 19वें दिन अपना अनशन खत्म कर दिया है। उन्होंने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी। बता दें कि हार्दिक पटेल आरक्षण और कृषि ऋण माफ करने की मांग को लेकर शहर के बाहरी इलाके में अपने घर पर 25 अगस्त से उपवास पर हैं। हालांकि बीच में तबीयत खराब होने के बाद उन्हे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'किसानों एवं समाज की कुलदेवी उमिया माताजी मंदिर-उंझा और खोड़ल माताजी मंदिर-क़ागवड के प्रमुख लोगों ने मुझे कहा कि तुम्हें ज़िंदा रहकर लड़ाई लड़नी हैं। सब का सम्मान करते हुए अनिश्चितकालिन उपवास आंदोलन के आज उन्नीसवें दिन दोपहर तीन बजे उपवास आंदोलन खत्म करूंगा।'इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'भारत में जिस तेजी के साथ रोजगार में कमी आई है। वह किसी भी सभ्य राष्ट्र के लिए चिंताजनक है। दिन प्रतिदिन बढ़ती बेरोजगारों की फौज हमारी व्यवस्था को ध्वस्त कर देने के लिए बहुत है। निश्चित रूप से बेरोजगार युवा किसी भी देश के लिए शर्म का विषय होते हैं।राष्ट्रीय शर्म न बन जाए बेरोजगारी। वहीं, इससे पहले दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने मांग की थी कि गुजरात की भाजपा सरकार पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से बातचीत करे। निर्दलीय विधायक मेवाणी ने हार्दिक पटेल से भेंट की थी और उनके आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

बता दें, हार्दिक पटेल को रविवार को एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उन्हें यहां पास ही स्थित उनके आवास पर ले जाया गया, जहां उन्होंने अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखने की बात कही थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले हार्दिक ने अपने समर्थकों से फेसबुक लाइव के जरिये कहा था कि वह अपने आवास पर भूख हड़ताल जारी रखेंगे।

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं