लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल ने भाजपा में शामिल होने के बाद लगाया धमकी मिलने का आरोप, लेकिन मिनटों में पलटे और मैसेज किया डिलीट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2022 15:01 IST

हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं लेकिन इस तरह का दावा करने के कुछ ही मिनटों के बाद वो अपने आरोपों से पलट गये और कथित धमकी के मैसेज को उन्होंने डिलीट कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पटेल ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही हैहार्दिक पटेल के मुताबिक उन्हें भाजपा में शामिल होने के कारण दी जा रही है धमकी धमकी का आरोप लगाने के चंद मिनटों बाद हार्दिक पलटे और धमकी के मैसेज को डिलीट कर दिया

अहमदाबाद: कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पाटीदार आंदोलन के युवा नेता हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हालांकि धमकी मिलने की बात कहकर हार्दिक पटेल ने अचानक अपना बयान वापस भी ले लिया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक हार्दिक ने आरोप लगाया कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं लेकिन इस तरह का दावा करने के कुछ ही मिनटों के बाद वो अपने आरोपों से पलट गये और कथित धमकी के मैसेज को उन्होंने डिलीट कर दिया।

हार्दिक पटेल ने अहमदाबाद में सोमवार की स्थानीय पुलिस को सूचित किया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के बाद अझात लोगों की ओर से धमकी दी जा रही है, हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया और न ही उन्हें किसी तरह की सुरक्षा प्रदान की गई है।

खबरों के अनुसार जब हार्दिक पटेल से उनको मिली धमकी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब देने के बजाय इस मामले को इग्नोर कर दिया।

इस मामले में संदेह जताया जा रहा है कि हो सकता है कि यह पाटीदार समाज का आंतरिक मामला हो सकता है क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि पाटीदाल आंदोलन में शामिल एक बड़ा हिस्सा हार्दिक पटेल द्वारा भाजपा में जाने से नाराज है।

कहा जा रहा है कि पाटीदार समाज का एक हिस्सा गुजरात की भाजपा सरकार से बेहद खफा है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार पाटीदार समुदाय के साथ नाइंसाफी कर रही है। 

उनका आरोप है कि साल 2015 में पाटीदार आंदोलन के दौरान पटेल समुदाय के नेताओं पर दर्ज हुए केस को इस सरकार ने अब तक वापस नहीं लिया है और आंदोलन में जिन 14 युवाओं की जान गई, उनके परिजनों को इस सरकार ने अभी तक सरकारी नौकरी भी नहीं दी है।

इसके अलावा जो सबसे बड़ा आरोप है कि हार्दिक पटेल ने भाजपा में शामिल होने के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में पाटीदार प्रदर्शनकारियों को समाज विरोधी बताया था।

हार्दिक पटेल से पाटीदार नेताओं की नाराजगी का अंजादा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जिस दिन से भाजपा में शामिल होने के लिए उसके दफ्तर गये थे। उस दिन पाटीदारों ने अपनी होर्डिंग पर लगी हार्दिक की तस्वीरों पर कालिख पोत दी थी।

इसके अलावा पाटीदार आंदोलन के कई अन्य युवाओं ने सोशल मीडिया पर हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने के फैसले की कड़ी आलोचना की थी। 

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरातअहमदाबादBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो