लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- अनधिकृत कालोनियों में लोगों को मालिकाना हक मिलने से केजरीवाल-सिसोदिया को हो रही तकलीफ

By भाषा | Updated: December 31, 2019 16:11 IST

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि साफ़ दिख रहा है कि दिल्ली के माननीय उपमुख्यमंत्री अनुभव की कमी के कारण कुछ चीज़ें समझ नहीं पा रहे हैं और उन्हीं एक दो शब्दों के जाल में उलझे पड़े हैं जो उन्होंने सुन रखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को दिल्ली सरकार पर अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। पुरी ने कहा कि अनधिकृत कालोनियों में लोगों को संपत्ति का मालिकाना हक दिये जाने से केजरीवाल और सिसोदिया को तकलीफ हो रही है।

आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को दिल्ली सरकार पर अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। पुरी ने कहा कि अनधिकृत कालोनियों में लोगों को संपत्ति का मालिकाना हक दिये जाने से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तकलीफ हो रही है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘वैसे सिसोदिया जी और केजरीवाल जी यह बताएं कि अगर 1731 कॉलोनियों के लोगों को उनके घर का मालिकाना हक़ मिल रहा है और उनके घरों की रजिस्ट्री हो रही है तो उन्हें क्या तकलीफ़ है? शायद यह कि वो अब इस मामले में कोई नया रोड़ा नहीं अटका पाएंगे।’’

पुरी ने कहा, ‘‘साफ़ दिख रहा है कि दिल्ली के माननीय उपमुख्यमंत्री अनुभव की कमी के कारण कुछ चीज़ें समझ नहीं पा रहे हैं और उन्हीं एक दो शब्दों के जाल में उलझे पड़े हैं जो उन्होंने सुन रखे हैं।’’ उन्होंने कहा कि संपत्ति के पंजीकरण के बारे में डीडीए की वेबसाइट पर नियमों को सरल तरीके से बताया गया है।एक अन्य ट्वीट में पुरी ने कहा, ‘‘जब इन कॉलोनियों में रहने वालों को अपने घरों के लिए बैंक से ऋण मिल सकेगा, लोग मकानों के नक्शे पास करवा सकेंगे और इन कॉलोनियों में पुनर्विकास हो सकेगा तो उससे इन लोगों को इतनी तकलीफ़ क्यों है?’’ 

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीमनीष सिसोदियाअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष