लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल को लेकर हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष पर साधा निशाना, वैट पर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 28, 2022 10:33 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल और डीजल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी शासित राज्यों ने आयातित शराब के बदले ईंधन पर करों में कटौती की तो पेट्रोल सस्ता होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देहरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हरियाणा में पेट्रोल पर 18 फीसदी और डीजल पर 16 फीसदी वैट सबसे कम है।विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनका इरादा केवल विरोध और आलोचना करना है, लोगों को राहत देना नहीं है।

नई दिल्ली: देश में बढ़ती ईंधन की कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है। ऐसे में केंद्र सरकार को विपक्ष ने भी घेरना शुरू कर दिया है। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष को इस मुद्दे पर जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि विपक्षी शासित राज्यों ने आयातित शराब के बदले ईंधन पर करों में कटौती की तो पेट्रोल सस्ता होगा। 

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार पेट्रोल पर 32.15 रुपये प्रति लीटर और कांग्रेस शासित राजस्थान 29.10 रुपये लेकिन भाजपा शासित उत्तराखंड केवल 14.51 रुपये और उत्तर प्रदेश 16.50 रुपये वसूलती है। विरोध तथ्यों को चुनौती नहीं दे सकता! पुरी ने ये भी ट्वीट किया कि भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर 14.50 रुपये से 17.50 रुपये प्रति लीटर की सीमा में वैट है, जबकि अन्य दलों द्वारा शासित राज्यों द्वारा लगाए गए कर 26 रुपये से 32 रुपये प्रति लीटर के बीच हैं। अंतर स्पष्ट है। उनका इरादा केवल विरोध और आलोचना करना है, लोगों को राहत देना नहीं है।

अपने सिलसिलेवार ट्वीट में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिखा कि सत्य दुख देता है, लेकिन तथ्य अपने लिए बोलते हैं। हरियाणा में पेट्रोल पर 18 फीसदी और डीजल पर 16 फीसदी वैट सबसे कम है। राज्य का एक महत्वाकांक्षी नेता इनका विरोध करता है, लेकिन अपनी ही पार्टी द्वारा शासित राजस्थान पर चुप है, जो देश में सबसे ज्यादा 31.08 फीसदी +1500 रुपये / केएल उपकर लगाता है! मालूम हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विपक्ष शासित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत का मुद्दा छेड़ते हुए उनसे राष्ट्र हित में पेट्रोलियम उत्पादों पर से वैट घटाकर आम आदमी को राहत देने की अपील की थी।

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलडीजलराजस्थानहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर