लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी और आतिशी पर भड़के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अमेरिका में दिए बयानों को लेकर घेरा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 16, 2023 16:50 IST

हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी पर उनके अमेरिका में दिए गए बयानों को लेकर तगड़ा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें उन पर (विपक्ष पर) ध्यान देना बंद कर देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम में शामिल हुएराहुल गांधी और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी पर बोला हमलादोनों नेताओं के अमेरिका में दिए बयानों को लेकर घेरा

जम्मू: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के साथ पॉलीथिन मुक्त जम्मू के उद्घाटन के अवसर पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी पर उनके अमेरिका में दिए गए बयानों को लेकर तगड़ा हमला बोला।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'दो युवा नेता हैं। उनमें से एक (राहुल गांधी) अमेरिका जाते हैं और वहां पहुंचकर उसे भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति याद आने लगती है। 1983 में जब वह 13 साल के थे, तब एक असम में नेली नरसंहार में कुल 2000 लोग मारे गए थे।  जब वह 14 साल के थे, तब सिखों पर अत्याचार हुए थे।  एक और नेता (आतिशी) इंग्लैंड जाकर कहती हैं कि भारत में 35 करोड़ लोग भूखे मर रहे हैं।  पीएम मोदी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करा रहे हैं। हमें उन पर (विपक्ष पर)  ध्यान देना बंद कर देना चाहिए।"

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान कहा था कि भारत में मुसलमानों और दलितों के लिए कठिन समय है। इसके अलाव उन्होंने वॉशिंगटन में प्रेस क्लब में एक सवाल का जवाब देते हुए मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष करार दिया। राहुल गांधी से केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) से गठबंधन के बारे में सवाल पूछा गया था।  जवाब में गांधी ने कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। मुस्लिम लीग के बारे में कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है। राहुल के इन बयानों के बाद खूब राजनीतिक बयानबाजी हुई थी। वहीं आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भी अमेरिका की धरती से मोदी सरकार पर हमला बोला था।

बता दें कि जम्मू को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र को भी शामिल करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पॉलिथीन के प्रयोग से शहर में बढ़ती गंदगी पर भी नियंत्रण पाने के लिए सैल्यूलोज स्टार्च से बने थैलों को लॉन्च किया गया है। इस प्रकार के थैले रिसाइकिल किए जा सकते हैं और इसका पर्यावरण पर विपरीत असर नहीं पड़ेगा।

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीराहुल गांधीआतिशी मार्लेनाJammuकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष