लाइव न्यूज़ :

सीएम धामी ने हरक सिंह रावत पर लगाए आरोप, कहा- पार्टी पर परिवार के सदस्यों के लिए बना रहे थे दबाव

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 17, 2022 10:59 IST

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को बीजेपी ने रविवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। पौड़ी गढ़वाल जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से विधायक रावत अपनी सीट बदलने के साथ ही अपनी पुत्रवधू अनुकृति के लिए भी बीजेपी से टिकट मांग रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को बीजेपी ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। अनुशासनहीनता के चलते रावत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रावत पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपने परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी पर (पार्टी टिकट मांगते हुए) दबाव डाल रहे थे लेकिन हमारी एक अलग नीति है, एक परिवार के केवल एक सदस्य को चुनाव के लिए पार्टी का टिकट दिया जाएगा।

बता दें, रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि अनुशासनहीनता के चलते रावत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रावत को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है। 

मालूम हो, पौड़ी गढ़वाल जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से विधायक रावत अपनी सीट बदलने के साथ ही अपनी पुत्रवधू अनुकृति के लिए भी बीजेपी से टिकट मांग रहे थे। समझा जाता है कि इन मुद्दों पर बीजेपी के राजी न होने पर उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पुष्कर सिंह धामीउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखण्डभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया