लाइव न्यूज़ :

‘हर घर तिरंगा’ मोटरसाइकिल रैलीः हेलमेट नहीं पहनने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का चालान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2022 21:50 IST

'Har Ghar Tiranga' motorcycle rally: मनोज तिवारी ने ट्विटर पर कहा कि वह जुर्माने का भुगतान करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज, हेलमेट नहीं पहनने पर गहरा खेद है। मैं चालान का भुगतान करूंगा। आप सभी से निवेदन है कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन की सवारी नहीं करें।’’

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने यह जानकारी दी।पंजीकरण प्रमाणपत्र के मोटरसाइकिल चलाने पर चालान जारी किया गया है।दोपहिया वाहन के मालिक का अलग से चालान किया गया है।

नई दिल्लीः दिल्ली यातायात पुलिस ने मध्य दिल्ली के लाल किला इलाके में ‘हर घर तिरंगा’ मोटरसाइकिल रैली के दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी को बुधवार को चालान जारी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तिवारी ने ट्विटर पर कहा कि वह जुर्माने का भुगतान करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज, हेलमेट नहीं पहनने पर गहरा खेद है। मैं चालान का भुगतान करूंगा। आप सभी से निवेदन है कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन की सवारी नहीं करें।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद को बिना हेलमेट पहने, बिना लाइसेंस के और बिना प्रदूषण व पंजीकरण प्रमाणपत्र के मोटरसाइकिल चलाने पर चालान जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन के मालिक का अलग से चालान किया गया है।

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत केंद्रीय मंत्रियों और युवा सांसदों सहित कई सांसदों ने बुधवार को लाल किले से शुरू हुई ‘तिरंगा बाइक रैली’ में हिस्सा लिया। देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के मकसद से यह ‘तिरंगा बाइक रैली’ आयोजित की गई। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसBJPमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष