लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः हापुड़ में ट्रेन से कटकर 6 युवकों की मौत, ईयरफोन ने ले ली जान?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 26, 2018 10:09 IST

Hapur Train Accident: सात युवकों का ग्रुप पटरियां पार करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने सामने देखा कि ट्रैक पर ट्रेन आ रही है। वो वापस पीछे ट्रैक पर भागे लेकिन वहां इंजन आ रहा था। इंजन की आवाज नहीं सुन पाए और उसकी चपेट में आ गए।

Open in App

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की पिलखुवा रेलवे लाइन पर बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक पार करते हुए सात युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें से 6 की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। कहा जा रहा है कि सभी युवकों ने ईयरफो लगा रखे थे जिससे ट्रैक पर आ रही ट्रेन की आवाज उन्हें नहीं सुनाई दी। 

कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली से चलकर फैजाबाद जानेवाी पद्मावत एक्सप्रेस रात करीब साढ़े 9 बजे पिलखुवा के पास रुकी थी। कुछ लोकल यात्री ट्रेन से उतरकर दूसरी तरफ के ट्रैक पर बैठ गए। माना जा रहा है कि उनके कान में ईयरफोन लगा था जिससे दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन की आवाज उन्हें नहीं सुनाई। इसी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। हालांकि कि अभी मामले की जांच की जा रही है और हादसे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।

क्या कहना है अधिकारियों का?

मुरादाबाद जीआरपी के एसपी एस सी दुबे ने बताया कि सात युवकों का ग्रुप पटरियां पार करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने सामने देखा कि ट्रैक पर ट्रेन आ रही है। वो वापस पीछे ट्रैक पर भागे लेकिन वहां इंजन आ रहा था। इंजन की आवाज नहीं सुन पाए और उसकी चपेट में आ गए।

सभी की शिनाख्त हुई

ट्रेन की चपेट में आने से सात में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। मरने वालों की शिनाख्त हो गई है। इसमें विजय (18), आकाश, आरिफ (18), सलीम (20), समीर (15) और राहुल (21) शामिल हैं।

टॅग्स :रेल हादसाइंडियन रेलवे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

विश्वThailand Train Accident: थाईलैंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, कंस्ट्रक्शन क्रेन के गिरने से कई यात्रियों की मौत; अन्य घायल

विश्वMexico Train Derailment: 13 की मौत और 98 घायल, प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हादसा,  इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, वीडियो

भारतBihar Train Derailment: जमुई में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी से उतरे; परिचालन बाधित

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील