लाइव न्यूज़ :

दिल्लीवासियों ने किया नए साल का शानदार ढंग से स्वागत, पुराने साल को दी विदाई

By भाषा | Updated: January 1, 2020 01:15 IST

कनॉट प्लेस में कुछ लोग अपने हाथों में वुवुजुला (सुरीली आवाज निकालने वाला एक प्रकार का यंत्र) लेकर घूम रहे थे और मस्ती कर रहे थे। खाने पीने की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने आज के धंधे पर खुशी प्रकट की।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्लीवासियों ने रेस्तराओं, पबों, मॉल और अन्य स्थानों पर जोरदार ढंग से नए साल का स्वागत किया और पुराने साल को विदाई दी। दिल्ली यातायात पुलिस ने कनॉट प्लेस और उसके आसपास के क्षेत्रों में रात आठ बजे के बाद विशेष पाबंदी लगायी थी। कनॉट प्लेस के भीतरी, मध्य और बाहरी सर्किल में वाहनों को जाने की इजाजत नहीं थी।

दिल्ली में जो स्थान सीएए का विरोधस्थल हुआ करते थे, वे आज नए साल के जश्न स्थल बन गए। इसके साथ ही दिल्लीवासियों ने रेस्तराओं, पबों, मॉल और अन्य स्थानों पर जोरदार ढंग से नए साल का स्वागत किया और पुराने साल को विदाई दी।

इस अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए। नए साल के मौके पर भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक स्टेशन पर प्रवेश और निकास को बंद कर दिया था।

दिल्ली यातायात पुलिस ने कनॉट प्लेस और उसके आसपास के क्षेत्रों में रात आठ बजे के बाद विशेष पाबंदी लगायी थी। कनॉट प्लेस के भीतरी, मध्य और बाहरी सर्किल में वाहनों को जाने की इजाजत नहीं थी।

कनॉट प्लेस में कुछ लोग अपने हाथों में वुवुजुला (सुरीली आवाज निकालने वाला एक प्रकार का यंत्र) लेकर घूम रहे थे और मस्ती कर रहे थे। खाने पीने की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने आज के धंधे पर खुशी प्रकट की।

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र वैभव शर्मा (24) ने कहा, ‘‘ हमें कनॉट प्लेस तक पहुंचने में दिक्कत हुई। हमें बाराखंभा के पास कार लगानी पड़ी और पैदल आना पड़ा। मैं अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ आया हूं।.....’’

उधर, इंडिया गेट के पास व्यापारी मुकेश सांगवान (48) ने कहा, ‘‘मैं नया साल मनाने अपने परिवार के साथ इंडिया गेट आया हूं। इस बार हमें यहां अधिक भीड़ नजर नहीं आ रही है और पुलिस ने इंडिया गेट परिसर बंद कर रखा है और वह अंदर नहीं आने दे रही है।’’

एक नवविवाहित जोड़ा भी नए साल का जश्न मनाने इंडिया गेट पहुंचा। राहुल बिश्नोई (29) ने कहा, ‘‘मैं अपनी पत्नी के साथ यहां आया हूं। यह हम दोनों का एक साथ पहला नया साल है, हमारी हाल ही में शादी हुई है....।’’

राष्ट्रीय राजधानी में खासकर बाजारों, मॉल, पंचसितारा होटलों, रेस्तराओं, पबों, बारों में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है ताकि व्यवस्थित ढंग से नया साल मनाया जा सके।

साकेत के सलेक्ट सिटी वाक मॉल, नेहरू प्लेस, खान मार्केट, राजौरी गार्डन और कनॉट प्लेस समेत शहर में विभिन्न महत्वपूर्ण बाजारों और लोकप्रिय पार्टी स्थलों पर नए साल का जश्न मनाते हुए लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आयी।

टॅग्स :न्यू ईयरदिल्लीदिल्ली समाचारइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे