लाइव न्यूज़ :

‘अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहते तो हमलोग भी अपने पार्टी पदों नहीं बने रहेंगे’

By भाषा | Updated: June 30, 2019 05:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में पार्टी मामलों के एआईसीसी प्रभारी आर सी खूंटिया ने कहा कि अपना पद त्यागना किसी नेता का व्यक्तिगत फैसला है। कांग्रेस सचिव वी हनुमंत राव ने शनिवार को कहा कि यदि गांधी अनुरोधों को नहीं सुनते हैं तो वह भी पार्टी पद पर नहीं बने रहेंगे।

राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बने रहने की मांग का समर्थन करते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष पूनम प्रभाकर द्वारा अपने से अपने पद से इस्तीफा देने के अगले दिन कांग्रेस सचिव वी हनुमंत राव ने शनिवार को कहा कि यदि गांधी अनुरोधों को नहीं सुनते हैं तो वह भी पार्टी पद पर नहीं बने रहेंगे।

गांधी को लिखे पत्र में पूर्व सांसद राव ने कहा, ‘‘अगर आप हमारे निवेदन को नहीं सुनते हैं तो मैं भी कांग्रेस पदाधिकारी नहीं बना रहना चाहता और मैं पार्टी में अपने सभी पद त्याग दूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कृपया देश की खातिर तुरंत कार्यभार संभाल लीजिए।’’

पूनम प्रभाकर ने शनिवार को ‘पीटीआई’ से कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और अन्य नेताओं को राहुल गांधी को मनाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि वह अपने पद से इस्तीफा वापस ले लें। तेलंगाना में पार्टी मामलों के एआईसीसी प्रभारी आर सी खूंटिया ने कहा कि अपना पद त्यागना किसी नेता का व्यक्तिगत फैसला है।

खूंटिया ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘उनके (राहुल के) इस्तीफे से कांग्रेस और कमजोर होगी। इसलिए हमने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर उनसे अपना इस्तीफ वापस लेने का अनुरोध किया है।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब