लाइव न्यूज़ :

हनुमानगढ़ः नोहर, भादरा और रावतसर कस्बे में इंटरनेट सेवा ठप, 32 लोग अरेस्ट, असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2022 15:15 IST

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने नोहर में कानून व्यवस्था की स्थिति की यहां उच्च स्तरीय समीक्षा कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Open in App
ठळक मुद्दे32 व्यक्ति भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 में गिरफ्तार किये गये हैं।भड़काऊ भाषण देने के वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई करेगी।नोहर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जयपुरः राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे में कुछ असामाजिक तत्वों ने विश्व हिंदू परिषद के एक पदाधिकारी से मारपीट की। इसके चलते नोहर के अलावा भादरा व रावतसर कस्बे में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। पुलिस के अनुसार कस्बे में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

कस्बे में हालात सामान्य हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने नोहर में कानून व्यवस्था की स्थिति की यहां उच्च स्तरीय समीक्षा कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। लाठर ने बताया कि ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वाले 32 व्यक्ति भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 में गिरफ्तार किये गये हैं।

पुलिस से कहा कि वह क्षेत्र में लाठियां बांटने व भड़काऊ भाषण देने के वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर नोहर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और नोहर के साथ साथ पास के भादरा व रावतसर कस्बे में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि नोहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल सामान्य है बाजार खुले हुए हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोग एक मंदिर से सटे खाली भूखंड में बैठे थे। तभी परिषद के सतवीर सहारण व अन्य ने उन्हें वहां से हटने को कहा।

तीखी बहस के बाद आरोपियों ने सहारण व अन्य से मारपीट की। पुलिस के अनुसार घायल सतवीर का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा ईलाज और उनकी स्थिति अब ठीक है। बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह फिलहाल नोहर में डेरा डाले हैं। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप