लाइव न्यूज़ :

हनुमान जयंती: सारंगपुर में 54 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अमित शाह ने किया अनावरण, जानें क्या है इस मंदिर की खासियत?

By अंजली चौहान | Updated: April 6, 2023 12:32 IST

गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर गुजरात के सारंगपुर मंदिर स्थित हनुमान की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसारंगपुर मंदिर स्थित 54 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा को हुआ अनावरण गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण परिक्रमा और प्रतिमा निर्माण को 11 हजार 900 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है।

गांधीनगर: हनुमान जयंती के मौके पर आज गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के बोटाद जिले के सारंगपुर मंदिर पहुंचे हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने सारंगपुर मंदिर में भगवान हनुमान की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।

इस दौरान उन्होंने भगवान हनुमान के जल से पैर धोएं और पूरे विधि-विधान से साथ पूजा-अर्चना की। गुजरात में स्थापित भगवान हनुमान की ये मूर्ति काफी खास है।

अहमदाबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर सारंगपुर हनुमान मंदिर परिसर में कष्टभंजन हनुमान की 54 फीट ऊंची प्रतिमा करीब 11 करोड़ रुपये खर्च करके बनाई गई है। पंचधातु से बनी इस प्रतिमा के भक्त मीलो दूर तक दर्शन कर पाएंगे। 

गौरतलब है कि तीन साल से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और इस प्रोजेक्ट का नाम 'किंग ऑफ सारंगपुर' रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, हनुमान भगवान की ये प्रतिमा 30 हजार किलो वजन के साथ 7 किलोमीटर की दूरी से देखी जा सकती है।

परिक्रमा और प्रतिमा निर्माण को 11 हजार 900 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है। इसमें 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रतिमा के ठीक सामने 62 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में एक शानदार बगीचा बनाया गया है, जिसमें करीब 12 हजार लोग एक साथ बैठकर सामने से भगवान हनुमान के दर्शन कर सकेंगे।

हनुमान जयंती के मौके पर प्रतिमा का अनावरण कर सरकार ने हनुमान भक्तों को बड़ा तोहफा दिया है। 

ये है मंदिर की मान्यता

गुजरात में स्थित इस मंदिर को लेकर लोगों में काफी आस्था है और इसके लिए एक मान्यता काफी प्रचलित है। कहा जाता है कि यहां आने से लोगों को शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति मिल जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बहुत समय पहले जब लोग शनिदेव का प्रकोप झेल रहे थे तब उन्होंने भगवना हनुमान की आराधना की और जिसके बाद हनुमान भगवान ने लोगों को शनिदेव के प्रकोप से मुक्त कराया था। 

मान्यताओं के अनुसार, जब आम जनता शनिदेव के प्रकोप से काफी परेशान हो गई तो हनुमान भगवान गुस्से में आकर उनसे युद्ध करने निकल पड़े। शनिदेव को जैसे ही इसका पता चला वह कोई तरकीब निकालने में जुट गए कि युद्ध न हो। ऐसे में शनिदेव ने स्त्री रूप धारण कर लिया क्योंकि वह जानते थे कि भगवान हनुमान ब्रह्मचारी है और वह स्त्री पर हाथ नहीं उठाएंगे।

हालांकि, हनुमान भगवान ने शनिदेव के स्त्री रूप को पहचान लिया। इसके बाद शनिदेव भगवान हनुमान के चरणों में गिर गए और उनसे माफी मांगने लगे। तभी से यहां हनुमान भगवान का वास हो गया और उन्होंने शनिदेव को अपने पैरों में रख लिया।

तब से लेकर आज तक कष्टभंजन हनुमान मंदिर में शनिदेव स्त्री रूप में विराजमान है और भगवान हनुमान के चरणों में ही है और इसी रूप में वहां विराजमान हैं। इसी रूप में भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

टॅग्स :हनुमान जयंतीअमित शाहहिंदू त्योहारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव