लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी शायर जिसकी नज्म भारतीय प्रोटेस्ट की लोकप्रिय आवाज बन चुकी है, पढ़ें पूरा गीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2019 17:18 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय हो या जामिया मिल्लिया इस्लामिया हुकूमत के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन में एक नज्म बार-बार गूँजती है - ऐसे दस्तूर को, सुबह-ए-बेनूर को मैं नहीं मानता, मैं नहीं मानता। यह नज्म इंकलाबी शायर हबीब जालिब ने लिखी है जो पाकिस्तान और हिंदुस्तान की अवाम को पसंदीदा बगावती तराना बन चुकी है। पढ़िए हबीब जालिब की यह पूरी नज्म।

Open in App

हबीब जालिब का जन्म 24 मार्च 1928 के पंजाब को होशियारपुर में हुआ। 1964 में पहली बार वो पाकिस्तान स्थित कॉपी हाउस में गिरफ्तार किये गये। 12 मार्च 1964 को 64 साल की उम्र में गुजरने से पहले तक हबीब जालिब के बारे में यह मशहूर हो चुका था कि जितनी जिंदगी उन्होंने जेल के बार गुजारी है उतनी ही जेल के अंदर गुजारी है। 

हबीब जालिब को पहली बार पाकिस्तानी तानाशाह अयूब खान का विरोध करने के कारण गिरफ्तार किया गया था।  हबीब जालिब ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'कुछ बात है कि हुकूमत हमेशा मुझे हास्यास्पद कारणों से गिरफ्तार करती रही है।' हबीब जालिब ने पाकिस्तानी तानाशाह ज़िया-उल-हक़ के खिलाफ जो नज्म लिखी वह भी काफी मशहूर हुई। ज़िया हुकूमत ने हबीब जालिब को जेल में डाल दिया।

हबीब जालिब ने ज़िया-उल-हक़ के खिलाफ जो नज्म लिखी थी उसके कुछ पंक्तियां यूँ थीं- 

हक़ बात पर कोड़े और जिंदां (जेल)बातिल के शिकंजे में है ये जाँइंसान हैं कि सहमे बैठे हैंखूंखार दरिंदे हैं रक्शांइस जुल्मो सितम को लुत्फो करम इस दुख को दवा क्या लिखना, क्या लिखना

जब पाकिस्तान में बेनजीर भुट्टो की सरकार आई तो जालिब को रिहा किया गया। लेकिन तबीयत से बागी जालिब ने बेनजीर भुट्टो के खिलाफ भी बगावती नज्म लिखी। बहरहाल, आप हबीब जालिब की वो नज्म पढ़ें जो भारत में सबसे ज्यादा मकबूल है।

नीचे पढ़ें हबीब जालिब की नज्म दस्तूर (संविधान)

दीप जिसका महल्लात ही में जलेचंद लोगों की ख़ुशियों को लेकर चलेवो जो साए में हर हर मसलहत के पले ऐसे दस्तूर को सुबह-ए-बेनूर कोमैं नहीं मानता, मैं नहीं मानता मैं भी ख़ायफ़ नहीं तख्त-ए-दार[3] सेमैं भी मंसूर हूँ कह दो अग़ियार सेक्यूँ डराते हो जिन्दाँ की दीवार से ज़ुल्म की बात को, जेहल की रात कोमैं नहीं मानता, मैं नहीं मानता फूल शाख़ों पे खिलने लगे, तुम कहोजाम रिंदों को मिलने लगे, तुम कहोचाक सीनों के सिलने लगे, तुम कहो इस खुले झूठ को जेहन की लूट कोमैं नहीं मानता, मैं नहीं मानता तूमने लूटा है सदियों हमारा सुकूँअब न हम पर चलेगा तुम्हारा फुसूँचारागर मैं तुम्हें किस तरह से कहूँतुम नहीं चारागर, कोई माने मगर मैं नहीं मानता, मैं नहीं मानता

नीचे सुनें हबीब जालिब की आवाज में उनकी नज्म, 'दस्तूर'

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)पाकिस्तानजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)जामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?