लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, अब सभी 25 उच्च न्यायालयों में नियमित मुख्य न्यायाधीश

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुधांशु धूलिया को बृहस्पतिवार को प्रोन्नत कर गुवाहाटी उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। विधि मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने हाल में इस पद पर उनके नाम की अनुशंसा की थी।

न्यायमूर्ति धूलिया की गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के साथ ही देश में अब सभी 25 उच्च न्यायालयों में नियमित मुख्य न्यायाधीश हो गए हैं। हाल-फिलहाल तक कुछ उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस मुरलीधर को हाल में प्रोन्नत कर ओडिशा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।

दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति हिमा कोहली को प्रोन्नत करते हुए तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया । इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज मित्थल को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साझा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया ।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी को मद्रास उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

इस बीच उच्चतम न्यायालय में भी न्यायाधीशों के चार पद रिक्त हैं और विधि मंत्रालय को यह पद भरने के लिये कॉलेजियम से अभी अनुशंसाएं प्राप्त नहीं हुई हैं।

भारत के प्रधान न्यायाधीश के पद से न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के नवंबर 2019 में सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायालय में पहली रिक्ति बनी थी।

बाद में तीन और न्यायाधीशों न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता, न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा के सेवानिवृत्त होने से और पद खाली हुए।

स्वीकृत 34 पदों के बजाए उच्चतम न्यायालय में अभी सिर्फ 30 न्यायाधीश काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले