लाइव न्यूज़ :

नमाज स्थल पर पूजा करने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने कहा- खुले में नमाज पर जल्द लगेगी रोक

By विशाल कुमार | Updated: November 6, 2021 07:57 IST

वह गुड़गांव के सेक्टर-12ए में जुम्मे की नमाज अदा किए जाने वाले स्थान पर विरोध में हिंदू दक्षिणपंथी समूहों द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा के मौके पर मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे. वहां भाजपा नेता कपिल मिश्रा और सूरजपाल अम्मू भी मौजूद थे.

Open in App
ठळक मुद्देजैन का दावा- नमाज के लिए 37 स्थानों के लिए दी गई छूट केवल एक दिन की व्यवस्था थी.जैन ने कहा कि प्रशासन द्वारा सूची की पुष्टि नहीं की गई थी.दावों पर गुरुग्राम के उपायुक्त यश गर्ग ने कोई जवाब नहीं दिया.

गुरुग्राम: विश्व हिंदू परिषद के नेता सुरेंद्र जैन ने शुक्रवार को दावा किया कि स्थानीय प्रशासन इस बात से सहमत है कि खुले में नमाज पढ़ना गैरकानूनी है और अगले कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे इस प्रथा को खत्म करने का वादा किया है।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, वह गुड़गांव के सेक्टर-12ए में जुम्मे की नमाज अदा किए जाने वाले स्थान पर विरोध में हिंदू दक्षिणपंथी समूहों द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा के मौके पर मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे. वहां भाजपा नेता कपिल मिश्रा और सूरजपाल अम्मू भी मौजूद थे.

परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव जैन ने दावा किया कि तीन साल पहले नमाज के लिए 37 स्थानों के लिए दी गई छूट केवल एक दिन की व्यवस्था थी और प्रशासन द्वारा सूची की पुष्टि नहीं की गई थी.

प्रशासन ने अपनी गलती मान ली है और हमारे पदाधिकारियों से साफ तौर पर कहा है कि खुले में नमाज पढ़ना गैरकानूनी है और इसकी अनुमति नहीं है. उन्होंने इसे रोकने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है और हमें आश्वासन दिया है कि इस दौरान नमाज के लिए सार्वजनिक स्थानों की संख्या धीरे-धीरे कम की जाएगी. लेकिन हमें उन पर भरोसा नहीं है. यह अच्छा है अगर वे अपनी बात रखते हैं या हम एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे. लेकिन हम हाईवे को जाम नहीं होने देंगे.

हालांकि, हिंदू दक्षिणपंथी समूह के इन दावों पर गुरुग्राम के उपायुक्त यश गर्ग ने कोई जवाब नहीं दिया.

वहीं, मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि अल्ताफ अहमद ने कहा कि समुदाय के सदस्यों ने गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मद्देनजर और पुलिस की सलाह के अनुसार तीन स्थलों सेक्टर 12, सेक्टर 47 और सेक्टर 18 में नमाज अदा नहीं करने का फैसला किया है.

शेष निर्धारित जगहों स्थलों पर शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई, लेकिन अहमद ने दावा किया कि बहुत डर था और मुसलमान सावधान थे कि वे समूहों के साथ किसी भी तरह का टकराव न करें.

टॅग्स :गुरुग्रामPoliceमनोहर लाल खट्टरवीएचपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया