लाइव न्यूज़ :

Elvish Yadav Case Update: परिवार के साथ होली खेलेंगे एल्विश यादव, कोर्ट से मिली जमानत

By धीरज मिश्रा | Updated: March 23, 2024 14:34 IST

Elvish Yadav Case Update: होली से पहले एल्विश यादव को बड़ी राहत मिली है। एल्विश को गुरुग्राम कोर्ट के द्वारा जमानत मिल गई है। अब एल्विश परिवार संग होली का त्योहार मना सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम कोर्ट से मिली एल्विश यादव को जमानतबाहर आकर काफी खुश दिखाई दिए एल्विश यादव होली से पहले एल्विश को बड़ी राहत

Elvish Yadav Case Update: होली से पहले एल्विश यादव को बड़ी राहत मिली है। एल्विश को गुरुग्रामकोर्ट के द्वारा जमानत मिल गई है। अब एल्विश परिवार संग होली का त्योहार मना सकेंगे। वहीं,एल्विश को मिली जमानत से परिवार के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। बीते कुछ दिन परिवार के लिए मुसीबतों भरा रहा है। एल्विश के जेल जाने से उनके माता-पिता कैमरे के आगे रोते हुए दिखाई दिए थे। परिवार के लोगों ने कहा था कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है।

मीडिया के सामने हंसते रहे एल्विश

कोर्ट से जमानत मिलने के बाद एल्विश यादव अपने घर के लिए निकल गए हैं। इस दौरान मीडिया के कैमरों ने उनका पीछा किया। मीडिया लगातार उनसे सवाल पूछती रही। लेकिन, एल्विश ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। लेकिन, इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। यह मुस्कान दिखाती है कि जमानत उनके लिए क्या मायने रखता है। मीडिया के कैमरों से बचते हुए सीधे अपनी कार में बैठकर चले गए।

इस मामले में मिली जमानत

सोशल मीडिया पर एक अन्य यूट्यूबर के साथ मारपीट करने वाला वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एल्विश ने सागर ठाकुर को पीटा था। हालांकि, बाद में दोनों में मामला सुलझा गया था। लेकिन, सागर ठाकुर ने एल्विश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसकी सुनवाई करते हुए एल्विश यादव को गुरुग्राम कोर्ट ने जमानद दे दी है। 

बीते दिनों इस मामले में मिली जमानत

रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद एल्विश को बीते दिनों पहले बड़ी राहत कोर्ट ने दी। गौतमबुद्ध नगर कोर्ट से एल्विश को बेल मिल गई। एल्विश इससे पहले पांच दिनों तक जेल में रहे। एल्विश यादव को जमानत मिलने की खबर आने के बाद से उनके समर्थक काफी खुश हैं। क्योंकि, समर्थकों और परिवार को एल्विश की चिंता हो रही थी। उनके चाहने वाले लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

टॅग्स :एल्विश यादवगुरुग्रामकोर्टसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष