चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े ने कहा- गुरु नानक देव ने की थी समानता और न्याय की पैरोकारी

By भाषा | Published: February 1, 2020 08:16 PM2020-02-01T20:16:56+5:302020-02-01T20:23:18+5:30

प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े ‘गुरु नानक देव के दर्शन और समता, सामाजिक न्याय और पर्यावरण में आज उनकी प्रासंगिकता’ विषय पर अपना विचार रख रहे थे।

Guru Nanak championed cause of equality, justice says Chief Justice of India Sharad Arvind Bobde | चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े ने कहा- गुरु नानक देव ने की थी समानता और न्याय की पैरोकारी

चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े (फाइल फोटो)

Highlightsदेश के प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े ने शनिवार को कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने समानता और न्याय की पैरोकारी की थी।उन्होंने कहा कि उनके उपदेश नस्ल, जाति, पंथ या धर्म जैसी मानव निर्मित सीमाओं से परे हैं।

देश के प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े ने शनिवार को कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने समानता और न्याय की पैरोकारी की थी और उनके उपदेश नस्ल, जाति, पंथ या धर्म जैसी मानव निर्मित सीमाओं से परे हैं। प्रथम सिख गुरू के ‘पवन गुरु, पानी पिता और माता धरत महत’ के विचार को याद करते हुए न्यायमूर्ति बोबड़े ने कहा कि यदि लोगों ने ईमानदारी से उनके संदेश का पालन किया होता तो देश को ऐसी भयावह स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता जो हमें आज नजर आ रही है।

प्रधान न्यायाधीश यहां ‘गुरु नानक देव के दर्शन और समता, सामाजिक न्याय और पर्यावरण में आज उनकी प्रासंगिकता’ विषय पर अपना विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘गुरू नानक और उनका दर्शन बस पंजाब या सिख धर्म के नहीं हैं बल्कि उनके व्यक्तित्व एवं उनकी शिक्षाओं ने पूरी दुनिया को बुद्धि और विवेक के मोती उपहार में दिये हैं जो नस्ल, जाति, पंथ या धर्म जैसी मानव निर्मित सीमाओं से परे हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाओं से खुलासा होता है कि वह तर्कवादी थे। उन्होंने कहा कि प्रथम सिख गुरू ने अंधविश्वास और रूढियों को सामान्य और विचारपूर्ण शब्दों में चुनौती दी जिसे पौरोहित्य वर्ग और आम लोगों ने समझा एवं स्वीकार किया। 

Web Title: Guru Nanak championed cause of equality, justice says Chief Justice of India Sharad Arvind Bobde

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे