लाइव न्यूज़ :

पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह के पिता गुरदास बादल का निधन, ट्वीट कर कहा- मां की मृत्यु के बाद पिता का बिगड़ने लगा था स्वास्थ्य

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 15, 2020 10:04 IST

पूर्व सांसद गुरदास बादल की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। मनप्रीत सिंह ने पिता के निधन की जानकारी ट्वीट कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई गुरदास बादल का गुरुवार देर रात निधन हो गया। उनका निधन मोहाली में हुआ है, जिसके बाद बादल परिवार शोक की लहर में डूब गया।

चंडीगढ़ः पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई गुरदास बादल का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह 90 साल के थे। उनका निधन मोहाली में हुआ है, जिसके बाद बादल परिवार शोक की लहर में डूब गया। बता दें, 19 मार्च को मनप्रीत की माता हरमिंदर कौर का भी निधन हो गया था। वह 74 साल की थीं।   

बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद गुरदास बादल की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। मनप्रीत सिंह ने पिता के निधन की जानकारी ट्वीट कर दी। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'यह बहुत दुखद है कि मैं अपने पिता एस. गुरदास सिंह बादल के निधन की सूचना देता रहा हूं। उनका कल रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। मार्च में मेरी मां की मृत्यु के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था और वह पिछले कुछ दिनों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।'पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'गुरदास सिंह बादल के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरे सहयोगी मनप्रीत बादल और परिवार के साथ रहें। सर्वशक्तिमान उनकी दिवंगत आत्मा को मुक्ति प्रदान करे।'

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शोक व्यक्त करते हुए कहां, 'पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के पिता सरदार गुरदास सिंह बादल जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार के सदस्यों को मेरी संवेदनाएं। उन्हें ईश्वर यह दुख सहने के लिए शक्ति प्रदान करे।' गुरदास बादल ने 2012 में प्रकाश बादल के खिलाफ लाम्बी से विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, दोनों भाइयों, ’पश’ (प्रकाश) और ’दास’ (गुरदास) के बीच व्यक्तिगत संबंध बरकरार रहे, और वे अक्सर मिलते रहते थे। उन्होंने 1971 में फाजिल्का से लोकसभा चुनाव जीता था। इससे पहले वह मार्च 1967 से अप्रैल 1969 तक विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य रहे।

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील