लाइव न्यूज़ :

गुजरातः चूडासमा का चुनाव रद्द होने से बदला राज्यसभा चुनाव का गणित, बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार के चुने जाने पर सस्पेंस बढ़ा

By शीलेष शर्मा | Updated: May 13, 2020 06:48 IST

Gujrat Rajya Sabha elections: कांग्रेस के 5 विधायकों को तोड़ने में भी भाजपा कामयाब हो गई थी, जिससे कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 68 पर पहुंच गई थी. राज्य विधानसभा में 2 स्थान अभी रिक्त हैं. भाजपा के पास 103 विधायकों का समर्थन था, लेकिन चूडासमा का निर्वाचन रद्द होने के बाद अब भाजपा का संख्या बल 102 हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा का निर्वाचन रद्द किए जाने संबंधी गुजरात हाईकोर्ट के आए फैसले के बाद राज्य में चार सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनावों का गणित दिलचस्प हो गया है. भाजपा ने इन चुनावों के लिए तीन उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों पर दांव लगाया है.

नई दिल्लीः गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा का निर्वाचन रद्द किए जाने संबंधी गुजरात हाईकोर्ट के आए फैसले के बाद राज्य में चार सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनावों का गणित दिलचस्प हो गया है. भाजपा ने इन चुनावों के लिए तीन उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों पर दांव लगाया है. चुनाव मार्च में होने थे और भाजपा मानकर चल रही थी कि वह तीनों उम्मीदवारों को जीत दिलाने में कामयाब हो जाएगी.

कांग्रेस के 5 विधायकों को तोड़ने में भी भाजपा कामयाब हो गई थी, जिससे कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 68 पर पहुंच गई थी. राज्य विधानसभा में 2 स्थान अभी रिक्त हैं. भाजपा के पास 103 विधायकों का समर्थन था, लेकिन चूडासमा का निर्वाचन रद्द होने के बाद अब भाजपा का संख्या बल 102 हो गया है.

कांग्रेस को निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी का समर्थन प्राप्त है. सदन में सदस्यों की कुल संख्या 174 रह गई है और साफ है कि राज्यसभा के चुनाव का फैसला द्वितीय वरीयता के आधार पर ही हो सकेगा. ऐसे में कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों भरत सिंह सोलंकी और शक्तिसिंह गोहिल के उच्च सदन पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है. भाजपा ने रमीला बेन बारा, नरहरि अमीन और अभय भारद्वाज को मैदान में उतारा है, जिनमें से किसी एक की राह बेहद कठिन हो गई है.

चूडासमा को भाजपा से निकालें पीएम

सिब्बल भाजपा चूडासमा की सदस्यता को बचाने की कोशिश में है और सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है. इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि यदि हाईकोर्ट में भ्रष्ट आचरण सिद्ध होता है तो सुप्रीम कोर्ट स्थगन आदेश नहीं देता. सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह चूडासमा को भाजपा से बाहर करें, ताकि स्वच्छ राजनीति का रास्ता साफ हो सके.

टॅग्स :राज्यसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह