लाइव न्यूज़ :

गुजरातः पुल के नीचे जा गिरा था बारातियों से भरा ट्रक, अब तक 36 लोगों की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: March 11, 2018 09:43 IST

Gujarat Truck Accident: यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे की है। दुर्घटना में पहले 27 लोगों के मरने की खबर थी इसके साथ ही लगभग 30 लोग घायल हो गये थे।

Open in App

भावनगर, 11 मार्च: गुजरात के भावनगर जिले में ट्रक के नहर में गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हो गई है। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। यह हादसा भावनगर-राजकोट राजमार्ग पर स्थित रंधोला गांव के पास हुआ था। ट्रक में लगभग 60 लोग सवार थे और ये लोग एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। 

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक घटना के वक्त जब ट्रक के चालक ने भावनगर- राजकोट राजमार्ग पर एक पुल पर दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश की और ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक 20 फीट नीचे जा गिरा। मृतकों में दूल्हे के परिजन शामिल हैं। इसके अलावा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कई लोग दुर्घटना में घायल हुए है। 

कब हुआ था हादसा?

यह घटना मंगलवार (6 मार्च ) सुबह लगभग 8 बजे की है। दुर्घटना में पहले 27 लोगों के मरने की खबर थी इसके साथ ही लगभग 30 लोग घायल हो गये थे। बताया जा रहा है कि नाले में गिरने के बाद ट्रक के चारों पहिए ऊपर हो गए और लोग उसके नीचे दब गए। प्रशासन ने स्थानिय लोगों की मदद से घायलों और मारे गए लोगों को नाले से निकाला। शुरूआती जांच में कहा जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को झपकी लगने की वजह से हुआ। घटना के बाद मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मृतकों के परिजन को मुआवजे के तौर पर चार- चार लाख रुपये देने की घोषणा की और इस घटना की जांच का आदेश दिया है।

टॅग्स :गुजरातरोड एक्सिडेंटविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत