लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मिलावटी सरसों के तेल के सेवन से तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:01 IST

Open in App

पालनपुर, पांच अगस्त गुजरात के बनासकांठा में दो सप्ताह के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की ''इपिडेमिक ड्रॉप्सी '' (महामारी जलशोफ) के कारण मौत हो गई। यह एक दुर्लभ बीमारी है जोकि मिलावटी सरसों के तेल का सेवन करने के कारण होती है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

महामारी अधिकारी एन के गर्ग ने कहा कि कुंडी गांव के पालीवाल परिवार के सात सदस्य स्थानीय स्तर पर पेरे गए सरसों के तेल से बना व्यंजन खाने के बाद बीमार पड़ गए। उन्होंने बताया कि इनमें से चार सदस्य उपचार के बाद ठीक हो गये जबकि 22 जुलाई से पांच अगस्त के बीच छगनभाई पालीवाल (52), उनका बेटा नवीन (24) और बेटी दक्षा (18) की मौत हो गई।

गर्ग ने कहा, '' परिवार के सदस्यों द्वारा खाये गये भोजन का अध्ययन करने के बाद सामने आया कि तीनों सदस्यों की मौत इपिडेमिक ड्रॉप्सी नामक बीमारी के कारण हुई जोकि आर्गेमोन तेल की मिलावट वाले सरसों का तेल के सेवन के कारण होती है। यह मिलावट किसी विक्रेता द्वारा जानबूझकर नहीं की गई क्योंकि परिवार ने खुद ही गांव से सरसों खरीदे थे और इन्हें स्थानीय स्तर पर कोल्हू पर पेराया था।''

उन्होंने बताया कि कई बार किसान गलती से सरसों के साथ आर्गेमोन के पौधे भी तोड़ लेते हैं जिसके चलते दोनों के बीज आपस में मिल जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"