लाइव न्यूज़ :

गुजरातः होटल का सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे सात मजदूरों की दम घुटने से मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2019 11:27 IST

गुजरात के वडोदरा में एक होटल का सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे सात लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इनमें चार सफाई कर्मी भी शामिल थे। घटना शुक्रवार रात डभोई तहसील के फरतुकुई गांव में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देटैंक से कोई जहरीली गैस निकली जिससे सभी लोगों का दम घुट गया। सेप्टिक टैंक में दम घुटने से पहले भी कई मजदूरों की मौत हो चुकी है।

गुजरात के वडोदरा में एक होटल का सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे सात लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इनमें चार सफाई कर्मी भी शामिल थे। घटना शुक्रवार रात डभोई तहसील के फरतुकुई गांव में हुई। माना जा रहा है कि टैंक से कोई जहरीली गैस निकली जिससे सभी लोगों का दम घुट गया। सूचना के बाद दमकल विभाग ने अभियान चलाया लेकिन किसी को जिंदा नहीं बचाया जा सका। सभी मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सेप्टिक टैंक में दम घुटने से पहले भी कई मजदूरों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि वड़ोदरा शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर डभोई तहसील के फर्तिकुई गांव में स्थित एक होटल में यह हादसा हुआ। हादसे में मारे गए लोगों में तीन होटल कर्मचारी भी शामिल हैं। जिलाधिकारी किरण झावेरी ने कहा, ‘‘जब एक सफाईकर्मी मेनहोल से बाहर नहीं आया तो अन्य उसे देखने अंदर गए। सभी की दम घुटने से मौत हो गई।’’

पिछले दिनों दिल्ली में हुई घटना

उत्तर पश्चिम दिल्ली में 7 मई को एक मकान के सेप्टिक टैंक में उतरने के बाद दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पांच मजदूर एक पुराने मकान के सेप्टिक टैंक में उतरने के बाद बेहोश हो गए। इस मकान की मरम्मत का काम चल रहा है। डीसीपी ने बताया कि पांचों को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप