लाइव न्यूज़ :

Gujarat results: आप ने गुजरात में 5 सीट जीतीं, 35 विधानसभा में दूसरे पायदान पर, 13% वोट पर कब्जा

By शरद गुप्ता | Updated: December 8, 2022 18:28 IST

Gujarat results: मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट पर भाजपा के उम्मीदवार से 18000 वोटों से हारे तो पार्टी अध्यक्ष गोपाल इटालिया कतरगाम सीट पर भाजपा उम्मीदवार से 65000 वोटों से पराजित हुए.

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी में 5 सीटों पर जीत दर्ज की.राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा सुनिश्चित कर लिया. आम आदमी पार्टी को अधिकतर सफलता राज्य के आदिवासी इलाकों में मिली.

नई दिल्लीः गुजरात विधानसभा के लिए 182 सीटों पर हुए चुनाव में न सिर्फ भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीती बल्कि वह शेष 26 सीटों पर भी सीट पर दूसरे नंबर पर रही. जबकि आम आदमी पार्टी में 5 सीटों पर जीत दर्ज की लेकिन 35 अन्य सीटों पर दूसरे नंबर पर आकर उसने अपने लिए राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा सुनिश्चित कर लिया. 

आम आदमी पार्टी भले ही बहुत सीटें जीतने में सफल ना हुई हो लेकिन लगभग 13% वोट प्राप्त कर उसने भाजपा की रिकॉर्ड जीत का रास्ता प्रशस्त कर दिया. हालांकि पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट पर भाजपा के उम्मीदवार से 18000 वोटों से हारे तो पार्टी अध्यक्ष गोपाल इटालिया कतरगाम सीट पर भाजपा उम्मीदवार से 65000 वोटों से पराजित हुए.

कम से कम 125 सीटों पर आप तीसरे नंबर पर रही और उनमें से भी लगभग आधी सीटों पर पर भाजपा या कांग्रेस उम्मीदवार की जीत का अंतर आप उम्मीदवार को मिले वोटों से कम रहा. यानी कम सीटें जीत कर भी आप ने गुजरात के नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाई. आम आदमी पार्टी को अधिकतर सफलता राज्य के आदिवासी इलाकों में मिली.

वही सूरत और राजकोट जैसे बड़े शहरों में भी उसके उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह दूसरे नंबर पर ही आ पाए. गुजरात में अधिकतर सीटों पर जीत का अंतर हजारों में रहा. भाजपा ने माजुरा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 1.18 लाख और चौरयासी में भी आप के उम्मीदवार को 1.8 लाख वोटों से हराकर सबसे बड़ी जीत का अंतर का रिकॉर्ड बनाया.

वहीं दूसरी ओर सबसे कम जीत का अंतर चनास्मा सीट पर देखा गया जहां कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा को 1400 वोटों से हराया और खेडब्रह्मा सीट पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार ने  भाजपा पर मात्र 2000 वोट से जीत दर्ज की.

नहीं चला ओवैसी का जादू

असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मुस्लिम इत्तिहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) ने केवल 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इनमें से अधिकतर मुस्लिम बाहुल्य इलाके थे. उसे राज्य में केवल  0.3% वोट मिले और वह एक भी सीट पर पहले 3 उम्मीदवारों में नहीं आई. इनमें से 10 सीटें भाजपा ने जीती और 3 सीटें कांग्रेस ने.

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालBJPकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो