लाइव न्यूज़ :

Gujarat polls 2022: आखिरी चरण की वोटिंग के लिए 93 सीटों में होगा मतदान, 833 उम्मीदवार मैदान पर, ये हैं हॉट सीटें

By रुस्तम राणा | Updated: December 4, 2022 19:08 IST

दूसरे चरण के मतदान में कुल 2.54 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 26,409 बूथों पर मतदान होगा। करीब 36,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे चरण के मतदान में कुल 2.54 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे मतदान के लिए 26,409 बूथों पर वोटिंग होगीवोटिंग के लिए करीब 36,000 ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा

अहदाबाद: गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को शेष 93 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण में 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों में कई महत्वपूर्ण सीटें हैं। दूसरे चरण का मतदान सोमवार को सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

दूसरे चरण के मतदान में कुल 2.54 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 26,409 बूथों पर मतदान होगा। करीब 36,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग चुनाव कराने के लिए 14 जिलों में 29,000 पीठासीन अधिकारियों और 84,000 से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात करेगा।

दूसरे चरण के मतदान के लिए जाने वाली हॉट सीटों में घाटलोडिया जहां से वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल चुनाव लड़ेंगे, वीरमगाम सीट जहां बीजेपी ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को मैदान में उतारा है, दक्षिण गांधीनगर जहां से अल्पेश ठाकोर चुनाव लड़ रहे हैं भाजपा के उम्मीदवार, एससी-आरक्षित वडगाम विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात में 89 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर को हुआ था, जिसमें 63.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में, भाजपा केवल 99 सीटें जीत सकी, जबकि कांग्रेस ने 182 सदस्यीय सदन में 77 सीटों पर जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी, जो 27 वर्षों से सत्ता में है, राज्य में लगातार सातवें कार्यकाल की मांग कर रही है।

राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और तीसरे खिलाड़ी के रूप में आम आदमी पार्टी शामिल है। चुनावी नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के परिणामों के साथ की जाएगी। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब