लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के स्वास्थ्य पर अफवाह, अहमदाबाद पुलिस ने चार को हिरासत में लिया, गृह मंत्री बोले- मैं स्वस्थ हूं, किसी भी बीमारी से पीड़ित नहीं

By भाषा | Updated: May 9, 2020 18:55 IST

अमित शाह के नाम पर एक फर्जी ट्वीट करने के मामले में पुलिस ने अहमदाबाद में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने बयान जारी कर कहा, "मेरे खराब स्वास्थ्य के बारे में अफवाएं फैलाई गई हैं। मैं पूरी तरह से स्वस्थ हैं और मुझे कोई बीमारी नहीं है।"

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने आज दिन में एक बयान में जारी कर कहा कि सोशल मीडिया के जरिये मेरे स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलायी जा रही है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय तोमर ने कहा कि स्थानीय अपराध शाखा ने शाह के स्वास्थ्य के बारे में गलत सूचना फैलाने को लेकर चार लोगों को हिरासत में लिया है।

अहमदाबाद/नईदिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से एक फर्जी ट्विटर अकाउंट बना कर उनके स्वास्थ्य के बारे में कथित तौर पर अफवाह फैलाने को लेकर अहमदाबाद पुलिस ने शनिवार को चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

शाह ने आज दिन में एक बयान में जारी कर कहा कि सोशल मीडिया के जरिये मेरे स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलायी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘...मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है।’’ विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय तोमर ने कहा कि स्थानीय अपराध शाखा ने शाह के स्वास्थ्य के बारे में गलत सूचना फैलाने को लेकर चार लोगों को हिरासत में लिया है।

तोमर ने कहा कि शाह की तस्वीर के साथ उनके नाम से एक फर्जी ट्विटर अकाउंट के ‘स्क्रीनशॉट’ में दावा किया गया था कि वह (शाह) एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। यह ‘स्क्रीनशॉट’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि संदिग्धों को अहमदाबाद और भावनगर से गिरफ्तार किया गया व उनसे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि इस सिलसिले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 सी(पहचान की चोरी के लिये सजा) और 66 डी (कंप्यूटर का इस्तेमाल कर किसी दूसरे व्यक्ति का वेष धारण कर धोखाधड़ी करना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि वह ‘‘पूरी तरह स्वस्थ’’ हैं और किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं। गृह मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से ‘‘कुछ दोस्त’’ उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैला रहे थे और ‘‘कुछ लोगों ने ट्वीट के माध्यम से मेरे लिए मौत की कामना भी की थी।’’

उन्होंने ट्वीटर पर बयान साझा करते हुए कहा, ‘‘मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है।’’ शाह ने कहा कि देश वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है और देश के गृह मंत्री के तौर पर वह देर रात तक काम करने में व्यस्त रहते हैं और इसलिए वह पहले इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे सके। उन्होंने कहा, ‘‘जब मुझे इस बारे में पता चला तो मैंने सोचा कि अफवाह फैलाने वाले इस तरह के अवास्तविक विचारों से खुश होते रहें और इसलिए मैंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।’’

शाह ने कहा कि पिछले दो दिनों से भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने चिंताएं जताईं और वह उनकी चिंताओं की अनदेखी नहीं कर सके। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और किसी भी बीमारी से ग्रस्त नहीं हूं।’’ शाह ने कहा कि हिंदू मान्यताओं के मुताबिक इस तरह की अफवाहों से व्यक्ति और सेहतमंद होता है और वह अफवाह फैलाने वालों से उम्मीद करते हैं कि इन सबों को छोड़कर अपना काम करें और उन्हें अपने काम पर ध्यान देने दें।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताता हूं कि उन्होंने मेरे स्वास्थ्य की चिंता जताई और इस बारे में पूछा। मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अफवाह फैलाई है और कहना चाहता हूं कि मैं उन लोगों के बारे में बुरा नहीं सोचता।’’ भाषा नीरज नीरज उमा उमा

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहअहमदाबाददिल्लीगुजरातजेपी नड्डानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील