लाइव न्यूज़ :

Gujarat Lok Sabha Elections 2024: 25 सीटों पर वोटिंग, प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के इस स्कूल में डालेंगे वोट

By धीरज मिश्रा | Updated: May 6, 2024 17:01 IST

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात में होंगे। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर 7 मई को होगा मतदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में डालेंगे वोट 2014-2019 में सभी 26 सीट जीतने में भाजपा को मिली कामयाबी

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात में होंगे। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डालेंगे। स्कूल में मतदान कराने को लेकर व्यवस्था की तैयारी चल रही है। वहीं, इससे पहले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए रविवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद में 'रन फॉर वोट' मैराथन का आयोजन किया गया था।

यहां बताते चले कि इस लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदाने करने के लिए घरों से निकले, इसे लेकर चुनाव आयोग मतदान जागरूकता अभियान चला रहा है। 

गुजरात की 26 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी बीजेपी

2014 और 2019 की तरह साल 2024 में भी बीजेपी गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर जीतना चाहती है। बीजेपी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी का भरोसा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर उनकी सरकार बनेगी। वहीं, गुजरात में सभी सीटों पर कमल खिलेगा।

हालांकि, इस बार बीजेपी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ हाथ मिलाया है। गुजरात की 26 सीटों पर दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस जहां 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं, आप भावनगर और भरूच निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। हालांकि, सूरत सीट पहले से ही बीजेपी के खाते में आ चुकी है। 

इन सीटों पर होना है मतदान

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को 25 सीटों पर मतदान होना है। तीसरे चरण में कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा सहित अन्य लोकसभा सीट पर मतदान होगा।

हालांकि, सूरत में मतदान नहीं होगा क्योंकि भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल को पिछले सप्ताह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। यह फैसला कांग्रेस के नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के चुनाव से हटने के बाद आया है। चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीअहमदाबादगाँधीनगर लोकसभा सीटराजकोटपोरबंदरलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी