लाइव न्यूज़ :

गुजरात: जिम्बाब्वे से लौटा जामनगर का व्यक्ति ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित मिला

By भाषा | Updated: December 4, 2021 16:54 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार दिसंबर जिम्बाब्वे से लौटा गुजरात के जामनगर शहर का 72 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिम्बाब्वे अधिक जोखिम वाले देशों की श्रेणी में शामिल है और गुजरात में सामने आया मामला भारत में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप का अब तक आया तीसरा मामला है। इससे पहले, कर्नाटक में दो व्यक्ति वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित मिले थे।

गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त जयप्रकाश शिवहरे ने पुष्टि की कि जामनगर शहर का संबंधित व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि यह व्यक्ति 28 नवंबर को जिम्बाब्वे से गुजरात आया था और दो दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित मिला था, जिसके बाद उसका नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था।

जामनगर के निगमायुक्त विजय कुमार खराडी ने कहा था कि नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए अहमदाबाद भेजा गया था ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यक्ति ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित है या नहीं।

उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति पिछले कई साल से जिम्बाब्वे में रह रहा है और वह राज्य में अपने ससुर से मिलने आया था।

अधिकारी ने कहा कि बुखार होने के बाद डॉक्टर ने उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने की सलाह दी और निजी प्रयोगशाला ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी।

खराडी ने कहा कि इसके बाद, इस व्यक्ति को गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल के पृथक वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जिला अधिकारियों ने प्रोटोकॉल के अनुसार इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना पहले ही शुरू कर दिया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ‘ओमीक्रोन’ को ‘‘चिंताजनक स्वरूप’’ की श्रेणी में रखा है।

केंद्र के अनुसार, "अधिक जोखिम" वाले देशों में ब्रिटेन सहित यूरोपीय देश और दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग तथा इज़राइल शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब