लाइव न्यूज़ :

गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावः सोनिया और राहुल गांधी ने किया मंथन, प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के साथ बैठक, दोनों राज्य में बीजेपी सरकार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 22, 2022 21:24 IST

Gujarat-Himachal Pradesh assembly elections: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में नवंबर-दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। दोनों प्रदेश में भाजपा की सरकार है। 

Open in App
ठळक मुद्दे रघु शर्मा के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार को बैठक की।आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

Gujarat-Himachal Pradesh assembly elections: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और पार्टी के प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार को बैठक की, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर, सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इस बैठक में ठाकोर ने राहुल गांधी को अगले महीने निकाली जाने वाली ‘गांधी संदेश यात्रा’ के लिए भी आमंत्रित किया। दोनों की इस मुलाकात के दौरान संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। बैठक के बाद ठाकोर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात में चुनाव होने जा रहा है, उस पर चर्चा हुई। संगठन और आने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।’’

राहुल गांधी से मुलाकात के साथ ही, ठाकोर और शर्मा ने कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और आने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख लाल जी देसाई व कई अन्य नेताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। गुजरात में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।

कांग्रेस के एक नेता ने बताया, ‘‘इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। संगठन को लेकर भी बात हुई।’’ बैठक से पहले राठौर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सोनिया जी हमारे साथ विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगी, इसलिए यह बैठक बुलाई गई है।’’ हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

टॅग्स :कांग्रेसगुजरातहिमाचल प्रदेशचुनाव आयोगBJPराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत