लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के मानहानि केस में गुजरात हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 7, 2023 09:43 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस में उनके दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस में गुजरात हाईकोर्ट आज सुनाएगी फैसला हाईकोर्ट के जस्टिस हेमंत प्रच्छक की अदालत में सुबह 11 बजे केस पर सुनाया जाएगा फैसला यदि हाईकोर्ट राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगा देता है तो उनकी संसद सदस्यता बहाल हो सकती है

गांधीनगर:कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आपराधिक मानहानि केस में उनके दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाएगी। हाईकोर्ट द्वारा गुरुवार को जारी की गई सूची के अनुसार जस्टिस हेमंत प्रच्छक की अदालत शुक्रवार सुबह 11 बजे केस पर अपना फैसला सुनाएगी। मानहानि के उस केस में राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने दो साल की कैद की सजा सुनाई है।

उस मामले को राहुल गांधी द्वारा गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक की अदालत में अप्रैल और मई में सुनवाई हुई थी। राहुल गांधी की ओर से गुजरात हाईकोर्ट में पेश हुए उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने 29 अप्रैल को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में जस्टिस प्रच्छक के समक्ष तर्क दिया था कि एक जमानती एवं गैर-संज्ञेय अपराध के लिए अधिकतम दो साल की सजा का मतलब है कि उनके मुवक्किल अपनी लोकसभा सीट खो सकते हैं।

इसके अलावा सिंघवी ने सूरत द्वारा राहुल गांधी को दोषसिद्धि करने के फैसले को लगत बताते हुए हाईकोर्ट में यह भी कहा था कि वह मुकदमा पूरी तरह से गलत तथ्यों के आधार पर था। वो ऐसा अपराध नहीं है कि उसे गंभीर मानते हुए सजा दी जानी जरूरी थी।

वकील सिंघवी ने अदालत से कहा कि इस कारण निचली अदालत द्वारा उन्हें दोषी करार दिये जाने के फैसले पर रोक लगाई जाए। इस केस पर बहस 2 मई को समाप्त हुई थी। लेकिन जस्टिस प्रच्छक ने मई में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अंतिम आदेश पारित करेंगे। अगर इस केस में हाईकोर्ट द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगा दी जाती है तो राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो सकती है।

मालूम हो कि बीते 23 मार्च को सूरत की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने राहुल गांधी द्वारा साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक के को कोलार में दिये चुनावी भाषम में कथित तौर पर कहा था कि "सभी चोर मोदी उपनाम क्यों साझा करते हैं"। जिस पर सूरत पश्चिम के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ कोर्ट में आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कोर्ट ने फैसला देते हुए राहुल गांधी को दो साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई थी।

सूरत कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई थी। राहुल गांधी लोकसभा में केरल के वायनाड सीट का प्रतिनिधित्व किया करते थे, लेकिन जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत सजा के बाद उन्हें बतौर सांसद अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

टॅग्स :राहुल गांधीगुजरातहाई कोर्टBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए