लाइव न्यूज़ :

गुजरात: हार्दिक पटेल ने भाजपा में शामिल होने को विकल्प बताया, कहा- आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति कांग्रेस से बेहतर

By विशाल कुमार | Updated: May 25, 2022 07:50 IST

कांग्रेस के 28 वर्षीय पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा कि ऑफर और सौदे कमजोर लोगों के लिए हैं। मजबूत लोग अपने लिए जगह बनाते हैं। उनके अनुसार, गुजरात चुनाव दिलचस्प नहीं होगा क्योंकि यह एकतरफा होगा लेकिन वह 2017 की तुलना में बेहतर भूमिका निभाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के 28 वर्षीय पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि ऑफर और सौदे कमजोर लोगों के लिए हैं।हार्दिक ने आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति को कांग्रेस से बेहतर बताते हुए उसकी प्रशंसा की।हार्दिक ने 18 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

अहमदाबाद:गुजरात में कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने मंगलवार को कहा कि वह इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और उन्होंने इस मुकाबले को भाजपा के पक्ष में एकतरफा बताया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा को एक विकल्प के रूप में विचार कर रहे हैं, इस पर हार्दिक ने कहा कि ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए?

कांग्रेस के 28 वर्षीय पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि ऑफर और सौदे कमजोर लोगों के लिए हैं। मजबूत लोग अपने लिए जगह बनाते हैं। अपने लिए सभी विकल्प खुले रखने की बात करते हुए हार्दिक आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति को कांग्रेस से बेहतर बताते हुए उसकी प्रशंसा की।

हालांकि, आप में शामिल होने के बारे में निश्चिंत न होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में वह कांग्रेस को कहीं नहीं देखते हैं। उनके अनुसार, गुजरात चुनाव दिलचस्प नहीं होगा क्योंकि यह एकतरफा होगा लेकिन वह 2017 की तुलना में बेहतर भूमिका निभाएंगे।

हार्दिक को 2019 में कांग्रेस में शामिल किया गया था और 2020 में राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 18 मई को उन्होंने ट्विटर पर अपना त्याग पत्र पोस्ट करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता अपने मोबाइल (फोन) पर प्राप्त संदेशों में अधिक रुचि रखते हैं और ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे वे गुजरात और गुजरातियों से नफरत करते हैं जबकि राज्य के नेता उनके लिए चिकन  सैंडविच की व्यवस्था में अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित पत्र में हार्दिक ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया कि जब भी हमारे देश को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और जब कांग्रेस को नेतृत्व की जरूरत थी, तो कांग्रेस नेता विदेशों में आनंद ले रहे थे।

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरातकांग्रेसBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो