लाइव न्यूज़ :

बीजेपी भी हुई किसानों पर मेहरबान, गुजरात में 650 करोड़ के बिजली बिल हुए माफ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 18, 2018 22:00 IST

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपनी सत्ता संभालते ही सबसे पहले किसाने कर्ज माफी का ऐलान किया। सरकार के इस ऐलान ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है।

Open in App

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपनी सत्ता संभालते ही सबसे पहले किसाने कर्ज माफी का ऐलान किया। सरकार के  इस ऐलान ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी शासित गुतरात भी इसी राह पर चलता दिख रहा है। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार गुजरात सरकार ने किसानों के 650 करोड़ रुपये का बिजली बिल माफ कर दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस फैसले का फायदा 6.22 लाख किसानों और गरीबों को मिलेगा।

वहीं, गुजरात सरकार के उर्जा मंत्री सौरभ पटेल ने इस राहत की घोषणा की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा 124 और 135 के तहत बिजली चोरी या फिर बिजली का बिल ना भरने की वजह से जिनकी बिजली लाइनें काटी गई थीं, 500 रुपये की फीस में उनके कनेक्शन फिर से जोड़ दिए जाएंगे। इसका फायदा खेती और कमर्शियल गतिविधियों के लिए बिजली का इस्तेमाल करने वाले लोगों को मिलेगा।

मध्य प्रदेश में हुआ कर्ज माफ

हाल ही में एमपी में कर्ज माफ हुआ है। कमलनाथ ने पदभार संभालने के बाद कहा, 'पहली फाइल जिसपर मैंने दस्‍तखत किए वह किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की थी, जैसा कि मैंने किसानों से वादा किया था। मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'जब सरकारी बैंक उद्योगपतियों का 50-50 फीसदी कर्ज माफ कर देते हैं तो उन्‍हें कोई तकलीफ नहीं होती लेकिन जब किसानों की बात आती है जो उनके पेट में दर्द होने लगता है।'

छत्तीसगढ़ में कर्ज माफ

शपथग्रहण के बाद छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि 10 दिनों के अंदर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे और मक्के के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1700 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया जाएगा। ये दो निर्णय आज लिए गए।'

टॅग्स :विजय रुपानीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत