लाइव न्यूज़ :

गुजरात : प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में दो महिला समेत चार और लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:09 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 दिसंबर गुजरात की साबरकांठा पुलिस ने सरकारी प्रधान लिपिकों की भर्ती के लिए 12 दिसंबर को आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र को लीक करने में कथित संलिप्तता के आरोप में दो महिला उम्मीदवारों सहित चार और लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी जयेश पटेल और उसके सहयोगी दीपक पटेल के परिसरों से 34 लाख रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की गयी। मामले में दोनों आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

साबरकांठा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज बडगुजर ने कहा कि ताजा गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने अब तक कथित अपराध में शामिल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 78.46 लाख रुपये की नकदी तथा अन्य कीमती सामान बरामद किया है।

गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसएसबी) द्वारा 186 प्रधान लिपिकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 दिसंबर को पूरे गुजरात के केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 88,000 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। प्रश्न पत्र लीक का मामला सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

बुधवार को गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पुलिस ने दानाभाई डांगर, केयूर पटेल, कृपाली पटेल और हिमानी देसाई के रूप में की। एसपी ने बताया कि पुलिस ने जयेश पटेल और उसके सहयोगी दीपक पटेल के परिसर से 34.10 लाख रुपये नकद भी बरामद किए।

गुजरात सरकार ने मंगलवार को लगभग 88,000 उम्मीदवारों के ‘‘व्यापक हित’’ में लिखित परीक्षा रद्द कर दी और मार्च में फिर से परीक्षा आयोजित कराने की घोषणा की। प्रश्नपत्र लीक का मामला सामने आने पर एक सप्ताह पहले साबरकांठा जिले के प्रांतिज थाने में धोखाधड़ी (भारतीय दंड संहिता की धारा 420), आपराधिक विश्वासघात (409) और आपराधिक साजिश (120-बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल