लाइव न्यूज़ :

गुजरात: दर्दनाक हादसा, राजकोट के शिवानंद कोविड अस्पताल में देर रात लगी आग, 5 मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: November 27, 2020 08:06 IST

गुजरात के राजकोट में एक कोविड अस्पताल में आग लगने के बाद 5 मरीजों की मौत की खबर है। ये आग गुरुवार देर रात आईसीयू में लगी। फिलहाल घटना के कारणों की जांच हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के कोविड अस्पताल में देर रात आग लगने के बाद 5 मरीजों की मौतराजकोट के शिवानंद कोविड अस्पताल में आग, इससे पहले अगस्त में अहमदाबाद में भी हुई थी ऐसी ही घटना

गुजरात के राजकोट में शिवानंद कोविड अस्पताल में देर रात लगे भीषण आग में पांच मरीजों की मौत हो गई। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस बीच मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल मशीनरी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की अहम वजह माना जा रहा है।

हालांकि, जांच के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा। इस अस्पताल को सितंबर में कोविड सेंटर के रूप में मंजूरी दी गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये अस्पताल शहर के आनंद बंगला चौराहे के पास है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में गुरुवार रात एक से दो बजे के बीच आग लगने बात सामने आई। 

अस्पताल में 33 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। इसमें से 7 आईसीयू में भर्ती थे। इस बीच आग से बचाए गए मरीजों को दूसरे कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने आईसीयू वार्ड में सबसे पहले धुंए का गुबार उठता देखा गया।

कुछ कर्मचारियों की इस पर नजर गई। इसके बाद डॉक्टरों समेत सभी मेडिकलकर्मी सतर्क हो गए और दमकल विभाग को सूचना दी गई। 

इससे पहले अगस्त में अहमदाबाद में एक चार मंजिला निजी अस्पताल में आग लगने से 8 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। इसमें पांच पुरुष और तीन महिलाएं थीं।

टॅग्स :गुजरातभीषण आगकोविड-19 इंडियाअग्नि दुर्घटनाविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन