लाइव न्यूज़ :

गुजरात समाचार: अहमदाबाद के साणंद में फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 25 गाड़ियां

By विनीत कुमार | Updated: June 24, 2020 12:25 IST

अहमदाबाद के साणंद में लगी इस भीषण आग के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि ये आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद के साणंद इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषणा आग, बुझाने का काम जारीये आग साणंद के जीआईडीसी एरिया में लगी है, आसपास के फैक्ट्रियों को भी खाली कराया गया है

गुजरात के अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई है। ये आग साणंद के गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (जीआईडीसी) एरिया में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

रिपोर्ट्स के अनुसार आग यूनीचेर नाम की कंपनी में लगी है। ये कंपनी डायपर बनाने का काम करती है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच फैक्ट्री के आसपास की कई दूसरी फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। इन्हें खाली करा लिया गया है। माना जा रहा है कि इस आग में लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

इस बीच अहमदाबाद देहात के एसपी केटी कमरिया ने बताया है कि दमकल विभाग के 24 कर्मचारी आग बुझाने की कोशिशों में जुटे हैं। उन्होंने कहा, 'फैक्ट्री के अंदर जो कच्चा माल है वो काफी ज्वलनशील है। इसलिए इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है। मुझे फैक्ट्री के एक प्रतिनिधि की ओर से बताया गया है कि यहां आग शॉर्ट सर्किट से लगी।'

टॅग्स :गुजरातभीषण आगअहमदाबादअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत