लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: "छोटा रिचार्ज बिलकिस बानो पर खामोश रहा, चुनाव में गारंटी कार्ड की बात कर रहा है" असदुद्दीन ओवैसी ने घेरा अरविंद केजरीवाल को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 14, 2022 20:58 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात चुनाव प्रचार में अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि छोटा रिचार्ज यहां पर गारंटी कार्ड देने की बात कर रहा है लेकिन बिलकिस बानो का मुद्दा आते ही खामोश हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात के चुनावी सभा में अरविंद केजरीवाल पर किया हमला ओवैसी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को छोटा रिचार्ज बताते हुए बिलकिस बानो के मुद्दे पर घेरा ये छोटा रिचार्ज गुजरात में गारंटी कार्ड देने की बात करके जनता के बीच फरेब फैला रहा है

अहमदाबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में आम आदमी पार्टी पर जबरदस्त हमला करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आप के चुनाव प्रचार में गारंटी कार्ड देने की बात पर कहा कि दिल्ली वाले गुजरात में आकर फरेब फैला रहे हैं।

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने अपने तंज भरे अंदाज में आम आदमी पार्टी को छोटा रिचार्ज बताते हुए जमकर हमला किया। हैदराबाद से पार्टी के लोकसभा सांसद ओवैसी ने कहा, "छोटा रिचार्ज ने तब्लीग़ी जमा'अत पर झूठा इल्ज़ाम लगाया, बिलकिस बानो के मसले पर भी बात नहीं की। चुनाव में गारंटी कार्ड देने की बात करते हैं। गारंटी कार्ड की नहीं बल्कि ज़बान से बात करने की क़ीमत होती है।"

वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी कह रहे हैं ''जब कोविड शुरू हुआ था तब इसी छोटा रिचार्ज (अरविंद केजरीवाल) ने तबलीगी जमात पर इसे फैलाने का इल्जाम लगाया था ताकि ये उन्हें बदनाम कर सके। मामला कोर्ट में पहुंचा तो अदालत ने कहा कि यह सब मनगढंत और झूठी बाते हैं। जब दिल्ली दंगे में बेगुनाह मारे जा रहे थे तो वहां के लोगों की नुमाइंदगी करने वाला यही दिल्ली का मुख्यमंत्री लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय गांधी जी समाधी पर बैठा था।"

ओवैसी बीते कुछ दिनों से विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात में डटे हुए हैं। इस दौरान वो लगभग अपनी हर चुनावी सभा में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर लगातार निशाना साध रहे हैं। बीते 7 नवंबर को भी ओवैसी ने केजरीवाल पर निशाना साधत हुए कहा था कि दिल्ली के ओखला में कचरे का ढेर लगा है लेकिन छोटे रिचार्ज ने एक शब्द नहीं बोला। ये गुजरात में बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है लेकिन जब बिलकिस बानो पर बोलने की बारी आयी तो खामोश हो गया।

उसके आगे ओवैसी कहते हैं कि ये वहीं छोटा रिचार्ज है, जो कहता है कि भारत की करंसी नोट पर देवी-देवताओं की तस्वीर छाप दो। क्या इसे नहीं पता कि भारत में सभी मजहब के लोग रहते हैं, सभी लोगों का अपने-अपने खुदा पर भरोसा है। दरअसल छोटा रिचार्ज कह रहा है कि वो अब छोटे मोदी से बड़ा मोदी बनना चाहता है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया