लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: गुजरात भाजपा ने की कड़ी कार्रवाई, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे दो पूर्व विधायकों सहित 7 नेताओं को निलंबित किया, देखें कौन-कौन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2022 17:56 IST

Gujarat Election 2022: 2012 में केशोद निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले अरविंद लाडानी और नंदोद अनुसूचित जनजाति-आरक्षित सीट से हर्षद वसावा को इन सीट पर निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद निलंबित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। सुरेंद्रनगर के जिला पंचायत सदस्य छतरसिंह गुंजरिया को निलंबित कर दिया। केतन पटेल, भरत चावड़ा, उदय शाह और करण बरैया शामिल हैं।

Gujarat Election 2022: गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को दो पूर्व विधायकों सहित अपने सात नेताओं को आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने पर निलंबित कर दिया। ये सात नेता जिन सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहां एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान होगा।

भाजपा से टिकट न मिलने पर इन लोगों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। पार्टी ने 2012 में केशोद निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले अरविंद लाडानी और नंदोद अनुसूचित जनजाति-आरक्षित सीट से हर्षद वसावा को इन सीट पर निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद निलंबित कर दिया।

पार्टी ने ध्रांगध्रा सीट से निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सुरेंद्रनगर के जिला पंचायत सदस्य छतरसिंह गुंजरिया को भी निलंबित कर दिया। अन्य निलंबित नेताओं में केतन पटेल, भरत चावड़ा, उदय शाह और करण बरैया शामिल हैं, जिन्होंने क्रमशः पारडी, राजकोट, वेरावल और राजुला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

भाजपा ने एक विज्ञप्ति में कहा, "इन नेताओं ने पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल के निर्देश पर निलंबित किया जा रहा है।"

कई भाजपा नेताओं ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की। वाघोडिया से छह बार के विधायक मधु श्रीवास्तव ने भी पार्टी का टिकट न मिलने पर निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस सीट से भाजपा ने अश्विन पटेल को उतारा है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेसआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह