लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव: अपहरण किए जाने के आरोपों के बीच सामने आए 'आप' उम्मीदवार कंचन जरीवाला, नामांकन वापस लिया

By विनीत कुमार | Updated: November 16, 2022 14:25 IST

गुजरात में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सियासी घमासान तेज होता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर अपने एक उम्मीदवार के अपहरण का आरोप लगाया है। आप के इस उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस भी ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'आप' ने सूरत (पूर्व) से प्रत्याशी कंचन जरीवाला को भाजपा द्वारा किडनैप किए जाने का आरोप लगाया था 'आप' के आरोपों के अनुसार कंचन जरीवाला मंगलवार शाम से लापता थे।इस बीच कंचन जरीवाला आज अचानक वापस आए और अपना नामांकन भी वापस ले लिया है।

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव के करीब आते ही राज्य में सियासी उठापटक तेज होती जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हुए उसके एक उम्मीदवार के अपहरण का दावा किया। मनीष सिसोदिया ने सूरत (पूर्व) से 'आप' प्रत्याशी कंचन जरीवाला को किडनैप करने का आरोप भाजपा पर लगाया। आप की ओर से दावा किया गया कि उम्मीदवार पर नाम वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।

मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य नेताओं के इस सनसनीखेज दावे के कुछ देर बाद जरीवाला सामने आए और अपना नामांकन वापस लेने के लिए पुलिस सुरक्षा के बीच चुनाव अधिकारी की ऑफिस पहुंच गए। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर दावा किया था कि जरीवाला मंगलवार शाम से लापता हैं।

मनीष सिसोदिया ने जरीवाला के नामांकन वापस लिए जाने के बाद ट्वीट किया कि वह इस मामले की जानकारी चुनाव आयोग को देंगे। उन्होंने साथ ही लिखा, 'अभी केंद्रीय चुनाव आयोग जा रहा हूँ. गुजरात में भाजपा ने गुंडों के दम पर सूरत ईस्ट से AAP उम्मीदवार कंचन जरीवाला का अपहरण करवाया और फिर पुलिस के दम पर नामांकन वापस करवाया. ऐसे में चुनाव का मतलब ही क्या बचा फिर?

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राघव चड्डा सहित कुछ अन्य नेताओं ने भी 'आप' उम्मीदवार के भाजपा द्वारा अपहरण किए जाने के आरोप लगाए। राघव चड्डा ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि जरीवाला को खींच कर ले जाया गया और नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया।

राघव चड्डा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'देखिए कैसे पुलिस और भाजपा के गुंडे एक साथ सूरत ईस्ट के उम्मीदवार कंचन जरीवाला को आरओ ऑफिस ले जा रहे हैं और नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। फ्री और फेयर चुनाव अब मजाक बन गया है।'

बता दें कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के रिजल्ट के साथ 8 दिसंबर को आएंगे। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया का 14 नवंबर को अंतिम दिन था। वहीं 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप