लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एक दिन में कोरोना से 20 की मौत, केवल अहमदाबाद में गई 19 लोगों की जान

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 29, 2020 08:46 IST

Gujarat Corona Updates: अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में कोविड-19 के मामलों की संख्या क्रमश: 2543, 570 और 255 है। राज्य में 40 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। इस तरह अब तक इस बीमारी से 434 लोग स्वस्थ हो चुके है। 

Open in App
ठळक मुद्दे गुजरात में अबतक 3785 लोगों को कोरोना हो चुका है, जिसमें से 218 नए मामले मंगलवार को सामने आए हैं। बीते दिन प्रदेश में 20 मौतें हुई हैं, जिसमें से 19 सिर्फ अहमदाबाद में हुई हैं।

अहमदाबादः कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी इस घातक वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुजरात में अबतक 3785 लोगों को कोरोना हो चुका है, जिसमें से 218 नए मामले मंगलवार को सामने आए हैं। वहीं बीते दिन प्रदेश में 20 मौतें हुई हैं, जिसमें से 19 सिर्फ अहमदाबाद में हुई हैं।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया है कि अहमदाबाद जिले में सबसे अधिक एक दिन में 19 मौतें हुई हैं और यह मौतें अहमदाबाद सिविल अस्पताल में हुई हैं। इनमें से 15 लोग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। इसके अलावा राज्य में कोरोना के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से सबसे अधिक 164 मामले अहमदाबाद से हैं। इसके बाद वडोदरा से 15 और सूरत से 14 मामले सामने आये है। 

रवि ने बताया कि अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में कोविड-19 के मामलों की संख्या क्रमश: 2543, 570 और 255 है। राज्य में 40 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। इस तरह अब तक इस बीमारी से 434 लोग स्वस्थ हो चुके है। 

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 56,101 नमूनों की जांच की जा चुकी है। गुजरात के कुल 33 जिलों में से 30 जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके है। राज्य में अभी 3,159 लोगों का इलाज चल रहा है। 

बता दें, कोरोना वायरस के संक्रमण को बुजर्गों के लिए अधिक घातक माना जा रहा है लेकिन गुजरात के भावनगर के रहने वाले 90 वर्षीय एक पुरुष और कच्छ की रहने वाली एक महिला ने अस्पताल में कोविड-19 से कई दिनों तक जंग करने के बात उसे परास्त कर दिया है। दोनों उन 40 लोगों में शामिल हैं जिन्हें संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। 

भावनगर में पांच अप्रैल को भर्ती कराए गए 90 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन दिया जा रहा था जबकि महिला की हालत और गंभीर थी। महिला 36 दिनों तक अस्पताल रही और दस जांच रिपोर्ट में लागातार कोरोना पॉजिटिव रहने के बाद आखिरकार 11वीं जांच में उनके संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि हुई। दो कोरोना संक्रमित महिलाओं ने मंगलवार को राजकोट और भावनगर में बच्चों को जन्म दिया और उनके बच्चों में कोरोना का संक्रमण नहीं है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागुजरातकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी