लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल ने विधानसभा से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल होने के संकेत

By विशाल कुमार | Updated: May 3, 2022 12:07 IST

तीन बार के विधायक कोटवाल गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के व्हिप थे। पिछले कुछ समय से कोटवाल कांग्रेस से असंतुष्ट थे क्योंकि उन्हें विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद नहीं दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस को यह झटका ऐसे समय में लगा है जब इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।पिछले कुछ समय से कोटवाल कांग्रेस से असंतुष्ट थे क्योंकि उन्हें विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद नहीं दिया गया था। कोटवाल के इस्तीफे के साथ, विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस विधायकों की संख्या 63 रह गई है।

गांधीनगर: खेड़ब्रम्हा से कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल ने मंगलवार को गुजरात विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और कुछ घंटों में उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस को यह बड़ा झटका एक ऐसे समय में लगा है जब इस साल के अंत तक राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।

तीन बार के विधायक कोटवाल गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के व्हिप थे। पिछले कुछ समय से कोटवाल कांग्रेस से असंतुष्ट थे क्योंकि उन्हें विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद नहीं दिया गया था। कोटवाल के इस्तीफे के साथ, विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस विधायकों की संख्या 63 रह गई है। सत्तारूढ़ भाजपा के पास विधानसभा में 111 विधायक हैं।

आदिवासी विधायक कोटवाल ने मंगलवार सुबह गुजरात विधानसभा अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया।  गुजरात भाजपा मुख्यालय कमलाम में गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की उपस्थिति में उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

कोटवाल ने कहा कि मैं 2007 से गुजरात में कांग्रेस के विधायक के रूप में काम कर रहा हूं। मैंने नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को तब से देखा है जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मैं तब से उससे प्रभावित हूं। लेकिन विचारधारा की वजह से कांग्रेस में रहा।

उन्होंने आगे कहा कि अब ऐसा लगता है कि अगर मैं अपने क्षेत्र में आदिवासियों का विकास करना चाहता हूं और उनके लिए काम करना चाहता हूं, तो भाजपा ही विकास ला सकती है। इसलिए मैं भाजपासे जुड़ रहा हूं।

टॅग्स :गुजरातकांग्रेसMLABJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव