लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पीएम मोदी के काफिले वाली कार में बैठना चाहते थे गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल, गार्ड ने घुसने नहीं दिया, दरवाजा किया बंद

By आजाद खान | Updated: October 27, 2022 10:54 IST

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि जब गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को पीएम मोदी के काफिले वाली कार में बैठने नहीं दिया जाता है तब वे कार के साथ-साथ पैदल चलते दिख रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम भूपेंद्र पटेल पीएम मोदी के काफिली वाली कार में बैठना चाह रहे है। लेकिन गार्ड उन्हें बैठने नहीं देता है और कार का दरवाजा बंद कर देता है।

गांधीनगर:गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह पीएम मोदी के काफिले की एक कार में बैठने के लिए कार के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे है। वायरल इस वीडियो में यह भी देखा गया है सीएम भूपेंद्र पटेल को गार्ड गाड़ी में बैठने नहीं दे रहा है और वह उन्हें मना भी कर रहा है। 

इस वीडियो के सामने आने के कांग्रेस नेताओं के साथ आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी चुटकी ली है। यही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को लेकर खूब मजे ले रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि पीएम मोदी का काफिला लगा हुआ और उसके पास सीएम भूपेंद्र पटेल पहुंच रहे है। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि सीएम भूपेंद्र पटेल जनता के तरफ इशारा करके हाथ हिला रहे है और पीएम मोदी के काफिले के एक गाड़ी में बैठना चाह रहे है।  

ऐसे में वह बैठ नहीं पा रहे है और वहां मौजूद एक गार्ड उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए दिख रहा है। इसके बाद सीएम भूपेंद्र पटेल गार्ड को कुछ कहते हुए भी नजर आ रहे है, लेकिन इसके बावजूद भी वह गाड़ी में नहीं बैठ पाते है और गाड़ी आगे चलने लगती है।

इस घटना के बाद सीएम भूपेंद्र पटेल भी कार के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे है। 

विपक्षी नेताओं ने कसा तंज

इस वीडियो को कई विपक्षी नेताओं ने शेयर किया है और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दी है। कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "अरे भाई, वो मुख्यमंत्री हैं। मंत्रालय में चपरासी नहीं, जो साहब की गाड़ी के पीछे जब देखो दौड़ाते रहते हो।"

इस पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी कमेंट किया है और कहा है, पीएम की सुरक्षा ने गुजरात के सीएम को क्या बना दिया? वहीं एक और कांग्रेस नेता नीरज भाटिया ने भी इस पर चुटकी ली है और लिखा है, "अरे भाई भाई भाई… सीएम साहब।"

वीडियो को देखने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लिखा है, "बाप रे पटेल समाज का इतना अपमान। गुजरात के सीएम लपके के तो बेचारे गाड़ी में बैठने के लिए। पीएम ने कहा कि गाड़ी के पीछे दौड़ लगाओ, अभी मेरे साथ बैठने के काबिल नहीं हो।" 

ऐसे में इस पर समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग भदौरिया ने सवाल करते हुए पूछा है कि कोई बताएगा क्या हुआ? जो सोशल मीडिया पर इतना चल रहा है।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातवायरल वीडियोBJPकांग्रेसAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर