Gujarat Cabinet Reshuffle: गुजरात में शपथ ग्रहण, बनाए गए 24 नए मंत्री, यहां देखें मंत्रियों की लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 16, 2021 17:27 IST2021-09-16T13:43:23+5:302021-09-16T17:27:33+5:30
Gujarat Cabinet Reshuffle: साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य विधानसभा की 182 सीटों में से 99 सीटें जीतीं थी, जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।

सोमवार को गांधीनगर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी।
Gujarat Cabinet Reshuffle: गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीतू वघानी समेत 24 मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को यहां गुजरात सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं।
गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार के नए मंत्री गांधीनगर स्थित राजभवन में शपथ ली। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मौजूदगी में गांधीनगर के राजभवन में नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
हर्ष सांघवी, जगदीश पांचाल, बृजेश मेरजा, जीतू चौधरी, मनीषा वकील ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। गुजरात में राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल ने मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई।
गुजरात में कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार, अर्जुन सिंह चौहान ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस सप्ताह की शुरुआत में शपथ ली थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य मंत्रिमंडल में नये चेहरों को शामिल कर रही है। डिप्टी सीएम नितिन पटेल सहित विजय रुपाणी सरकार के सभी 22 मंत्रियों को हटाया है। कुछ विधायकों को कैबिनेट फेरबदल के संबंध में फोन आया है।
Gujarat: Swearing-in ceremony of the new Council of Ministers is underway at Raj Bhavan in Gandhinagar, in the presence of Governor Acharya Devvrat. Chief Minister Bhupendra Patel was sworn in earlier this week pic.twitter.com/FfenGTzOaW
— ANI (@ANI) September 16, 2021
जितेंद्र वघानी, बृजेश मेरजा, रुशिकेश पटेल, हर्ष सिंघवी, अरविंद रैयानी, किरीट सिंह राणा और राघवाजी पटेल हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 4.30 बजे गांधीनगर में होगी।
The first cabinet meeting of the Council of Ministers, led by Chief Minister Bhupendra Patel to take place at 4.30 pm today, in Gandhinagar: Gujarat Chief Minister's Office pic.twitter.com/hVzUNBqi6Q
— ANI (@ANI) September 16, 2021
गुजरात की नई कैबिनेट की लिस्ट...
राजेंद्र त्रिवेदी
जीतू वघानी
ऋषिकेश पटेल
पूर्णेश मोदी
राघवजी पटेल
कनुभाई देसाई
किरीट सिंह राणा
नरेश पटेल
प्रदीप परमार
अर्जुन सिंह चौहान
हर्ष सांघवी
जगदीश पांचाल
बृजेश मेरजा
जीतू चौधरी
मनीषा वकील
मुकेश पटेल
निमिषा बेन
अरविंद रैयाणी
कुबेर ढिंडोर
कीर्ति वाघेला
गजेंद्र सिंह परमार
राघव मकवाणा
विनोद मरोडिया
देवा भाई मालव।
Governor Acharya Devvrat administers oath to 24 ministers in the new cabinet of Gujarat pic.twitter.com/PH13MaExRP
— ANI (@ANI) September 16, 2021
बीजेपी विधायक राघवजी पटेल ने बताया कि बीजेपी द्वारा आज कैबिनेट मंत्री बनने की मेरी महत्वाकांक्षा को देखकर वह खुश हैं। उन्होंने कहा, "मैं पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देना चाहता हूं। पीएम मोदी और अमित शाह द्वारा लिए गए फैसले 100% सही हैं। मुझे कैबिनेट में 'नो-रिपीट थ्योरी' के फैसले पर भरोसा है।"