लाइव न्यूज़ :

गुजरात उपचुनाव: कांटे की जंग में कांग्रेस से पिछड़ी बीजेपी, कमल 4 तो पंजा 2 सीट पर आगे

By भाषा | Updated: October 24, 2019 15:27 IST

राधनपुर (पाटन जिले) सीट पर ओबीसी नेता एवं भाजपा प्रत्याशी अल्पेश ठाकुर कांग्रेस के रघु देसाई से 8,700 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में कांग्रेस चार सीटों पर जबकि सत्तारूढ़ भाजपा दो सीटों पर आगे चल रही है।राधनपुर (पाटन जिले) सीट पर ओबीसी नेता एवं भाजपा प्रत्याशी अल्पेश ठाकुर कांग्रेस के रघु देसाई से 8,700 मतों से पीछे चल रहे हैं।

गुजरात में विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में कांग्रेस चार सीटों पर जबकि सत्तारूढ़ भाजपा दो सीटों पर आगे चल रही है। राधनपुर (पाटन जिले) सीट पर ओबीसी नेता एवं भाजपा प्रत्याशी अल्पेश ठाकुर कांग्रेस के रघु देसाई से 8,700 मतों से पीछे चल रहे हैं।

बायड (अरवाली) सीट पर भाजपा प्रत्याशी धवलसिंह झाला कांग्रेस के जशु पटेल से 700 मतों से पीछे चल रहे हैं। हार महसूस करने के बाद झाला मतदान केंद्र से रवाना हो गए और यहां तक कि अपनी हार स्वीकार भी कर ली।

दो ईवीएम में तकनीकी खराबी आने की वजह से बायड में वीवीपैट पर्चियों की गिनती की जा रही है।

अहमदाबाद की अमराईवाडी सीट पर कांग्रेस के धर्मेंद्र पटेल भाजपा के जगदीश पटेल से 4,200 मतों से आगे चल रहे हैं।

थराद (बनासकांठा) में शुरुआत में पिछड़ने के बाद, कांग्रेस प्रत्याशी गुलाबसिंह राजपूत वापसी करते हुए अब भाजपा के जीवराज पटेल से 5,400 मतों से आगे चल रह हैं।

खेरालु (मेहसाणा) से भाजपा प्रत्याशी अजमलजी ठाकुर जीत की तरफ बढ़ रहे हैं जिन्हें कांग्रेस के बाबूजी ठाकुर पर 29,000 से अधिक मतों से बढ़त मिली हुई है।

लुणावाडा (महिसागर) सीट पर भाजपा प्रत्याशी जिग्नेश सेवक 16,200 मतों से कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह चौहान से आगे चल रहे हैं। 

टॅग्स :गुजरातअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष