लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा उपचुनाव : पंजे ने दिखाया दम! कुल छह सीटों में से कांग्रेस दो पर विजयी, दो पर आगे

By भाषा | Updated: October 24, 2019 16:06 IST

कांग्रेस उम्मीदवार जशु पटेल ने भाजपा के धवलसिंह जाला को अरावली जिले में बायड सीट पर 700 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया। बनासकांठा जिले के थराड सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह राजपूत ने शुरुआती घंटों में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और भाजपा उम्मीदवार जीवराज पटेल को 6,400 से अधिक वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में विधानसभा की कुल छह सीटों पर उपचुनावों में बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने दो सीटों पर, जबकि भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार जशु पटेल ने भाजपा के धवलसिंह जाला को अरावली जिले में बायड सीट पर 700 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया। बनासकांठा जिले के थराड सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह राजपूत ने शुरुआती घंटों में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और भाजपा उम्मीदवार जीवराज पटेल को 6,400 से अधिक वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

गुजरात में विधानसभा की कुल छह सीटों पर उपचुनावों में बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने दो सीटों पर, जबकि भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा, कांग्रेस दो सीटों पर, जबकि भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के अब तक घोषित नतीजों में यह जानकारी दी गई है। कांग्रेस उम्मीदवार जशु पटेल ने भाजपा के धवलसिंह जाला को अरावली जिले में बायड सीट पर 700 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया।

बनासकांठा जिले के थराड सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह राजपूत ने शुरुआती घंटों में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और भाजपा उम्मीदवार जीवराज पटेल को 6,400 से अधिक वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

मेहसाणा की खेलारू सीट पर भाजपा के अजमलजी ठाकोर ने कांग्रेस के बाबूजी ठाकोर को 29,000 वोटों से हरा दिया।

राधनपुर(पाटन), लुनावाडा (महीसागर) और अमराइवाडी (अहमदाबाद) सीटों पर मतगणना जारी है।

राधनपुर में ओबीसी नेता एवं भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के रघु देसाई से 6,700 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

लुनावाडा में भाजपा उम्मीदवार जिग्नेश सेवक कांग्रेस के गुलाबसिंह चौहान से 12,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अमराईवाडी में कांग्रेस के धर्मेंद्र पटेल भाजपा के जगदीश पटेल से 117 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

टॅग्स :गुजरातअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो