लाइव न्यूज़ :

गुजरात उपचुनाव: भाजपा सात और कांग्रेस एक सीट पर आगे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 10:47 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 नवंबर गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार सात सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त मिली है।

भाजपा के प्रद्युम्नसिंह जडेजा अब्दासा सीट से करीब 2,300 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि पूर्व मंत्री कीर्तिसिंह राणा लिम्बडी में अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले करीब 5,400 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के जयंतीलाल पटेल मोरबी विधानसभा सीट से 1,500 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन सीटों के लिए आठ केंद्रों पर सबुह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

कांग्रेस के विधायकों द्वारा राज्यसभा चुनाव से पहले इन सीटों से इस्तीफा देने की वजह से उपचुनाव जरूरी हो गया था। इन विधायकों में से पांच भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा ने फिर से उन्हें उन्हीं सीटों पर अपना प्रत्याशी बनाया जिनपर वर्ष 2017 में इन विधायकों ने जीत दर्ज की थी।

गुजरात विधानसभा की आठ सीटों -अब्दासा (कच्छ), लिम्बडी (सुरेंद्रनगर), मोरबी (मोरबी जिला), धारी (अमरेली), गाधड़ा (बोटाद), कर्जन (वडोदरा), डांग (डांग जिला) और कपराद (वलसाड)-के लिए तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में 60.75 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इन आठ सीटों के लिए कुल 81 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम