गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 6 कर्मचारियों की मौत
By विनीत कुमार | Updated: April 11, 2022 10:02 IST2022-04-11T09:56:44+5:302022-04-11T10:02:17+5:30

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 6 कर्मचारियों की मौत
भरूच: गुजरात के भरूच में एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। ये लोग उस फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिट में तड़के करीब तीन बजे हुई। भरूच की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया मारे गए लोग एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया।
लीना पाटिल कहा, 'रिएक्टर में विस्फोट से कारखाने में आग लग गई। इससे रिएक्टर के पास काम करने वाले सभी छह लोगों की मौत हो गई। बाद में शवों को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आग पर भी काबू पा लिया गया।'