लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनावः कांग्रेस नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी से राजभवन में की थी मुलाकात, कहा-गुटबाजी और दूरदृष्टि की कमी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2022 22:04 IST

Gujarat Assembly Elections: आईआईएम बेंगलोर से पढ़ाई करने वाली और इन्वेस्टमेंट बैंकर रह चुकीं श्वेता ब्रह्मभट्ट उस समय खबरों में आई थीं, जब उन्हें 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मणिनगर से उम्मीदवार बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देमणिनगर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक चुने गये थे। 2017 के चुनाव में श्वेता भाजपा के सुरेश पटेल से पराजित हो गयी थीं।सोनिया गांधी को संबोधित अपना त्यागपत्र फेसबुक पर भी डाला है।

अहमदाबादः गुजरातकांग्रेस की नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट ने सोमवार को पार्टी में गुटबाजी और दूरदृष्टि की कमी का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गांधीनगर में राजभवन में उनसे मुलाकात की थी।

श्वेता (38) ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित अपना त्यागपत्र फेसबुक पर भी डाला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि पार्टी में बदलाव लाने और उसे मजबूती प्रदान करने के बारे में राहुल गांधी को अनेक ईमेल भेजने के बावजूद गुजरात में धरातल पर हालात में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बदलाव लाने के बजाय, चुनावों में खुलकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को प्रोन्नत किया गया। जब भी पार्टी मुझे कोई काम सौंपती थी तो कुछ लोग संकीर्ण राजनीति में लिप्त रहते थे। वे लोग ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि स्थानीय नेताओं ने पार्टी में ऐसे लोगों को शह दे रखी है।’’

श्वेता ने यह दावा भी किया कि जब उन्होंने पिछले महीने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी तो कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर पार्टी हमारे जैसे युवा नेताओं की बात सुनने को तैयार नहीं है तो पार्टी में रहने का क्या मतलब? पार्टी में चुनाव जीतने की सोच और उत्साह की साफ तौर पर कमी है।

पार्टी में गुटबाजी भी बढ़ रही है।’’ प्रधानमंत्री के पिछले महीने हुए गुजरात दौरे के समय श्वेता और उनके पिता नरेंद्र ब्रह्मभट्ट, जो कांग्रेस नेता हैं, ने राजभवन में मोदी से मुलाकात की थी। हालांकि श्वेता ने उस समय संवाददाताओं से बातचीत में इसे ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया था और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना से इनकार किया था।

आईआईएम बेंगलोर से पढ़ाई करने वाली और इन्वेस्टमेंट बैंकर रह चुकीं श्वेता उस समय खबरों में आई थीं जब उन्हें 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मणिनगर से उम्मीदवार बनाया था। प्रधानमंत्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो इसी मणिनगर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक चुने गये थे। 2017 के चुनाव में श्वेता इस सीट पर भाजपा के सुरेश पटेल से पराजित हो गयी थीं।

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील