लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनावः मुझे क्या-क्या नहीं कहा गया, पीएम मोदी ने कांग्रेस और आप पर किया हमला, कहा-‘मौत का सौदागर’ तक बताया, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2022 16:17 IST

Gujarat Assembly Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘पिछले 20 वर्ष में गुजरात के खिलाफ रहे लोगों ने राज्य को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने मेरे खिलाफ जो मन में आया, वह कहा और मुझे ‘मौत का सौदागर’ तक बताया।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कांग्रेस से सतर्क रहने को कहा।कांग्रेस ने हंगामा करने और मेरे खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका दूसरों को दे दिया है।चुपचाप गांवों तक जा रहे हैं और लोगों को वोट देने के लिए कह रहे हैं।

जमकंडोरनाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है। राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजकोट जिले के जमकंडोरना शहर में एक रैली में मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कांग्रेस से सतर्क रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ बोलना बंद कर दिया है और वह ग्रामीण मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए ‘‘चुपचाप काम कर रही है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले 20 वर्ष में गुजरात के खिलाफ रहे लोगों ने राज्य को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने मेरे खिलाफ जो मन में आया, वह कहा और मुझे ‘मौत का सौदागर’ तक बताया।’’

उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘अचानक वे चुप हो गए हैं। उन्होंने हंगामा करने और मेरे खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका दूसरों को दे दिया है। वे चुपचाप गांवों तक जा रहे हैं और लोगों को वोट देने के लिए कह रहे हैं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘मैं विपक्षी दल की चुपचाप काम करने की इस रणनीति के खिलाफ आपको आगाह करता हूं। मैं जानता हूं कि यह उन लोगों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है जो दिल्ली से गुजरात के खिलाफ साजिश रचने के लिए जाने जाते हैं।’’ उन्होंने कांग्रेस नेताओं से यह पूछने के लिए कहा कि क्या वे भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में गुजरात में निर्मित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘जो माटी के लाल सरदार पटेल का सम्मान नहीं करते, उनके लिए गुजरात में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि सरकार किसी भ्रष्ट के खिलाफ कार्रवाई करती है, तो एक समूह हमारे खिलाफ चिल्लाता है। क्या मुझे लोगों को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करनी चाहिए ?’’ 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022Aam Aadmi Partyकांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर