लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक और निजी स्थानों पर जानवरों की कुर्बानी नहीं दी जाए, अहमदाबाद और सूरत में आदेश जारी, धारा 144 जारी

By भाषा | Updated: July 27, 2020 13:52 IST

अहमदाबाद और सूरत में सार्वजनिक रूप से जानवरों की कुर्बानी प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि लोगों की भावनाएं आहत हो सकती है और सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया और उनके सूरत के समकक्ष आर बी ब्रह्मभट्ट ने रविवार को यह अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना सीआरपीसी की धारा 144 के तहत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किया गया। सार्वजनिक और निजी स्थानों पर ईद-अल-अजहा के मौके पर कुर्बानी देने पर रोक है, जहां से यह आम लोगों को दिख सकता है।

अहमदाबादः बकरीद से कुछ दिन पहले अहमदाबाद और सूरत के पुलिस आयुक्तों ने आदेश जारी करके कहा है कि उन सार्वजनिक और निजी स्थानों पर जानवरों की कुर्बानी नहीं दी जाए, जहां से आम लोगों को यह दिखे।

अहमदाबाद पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया और उनके सूरत के समकक्ष आर बी ब्रह्मभट्ट ने रविवार को यह अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना सीआरपीसी की धारा 144 के तहत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किया गया।

इसमें कहा गया है, ‘‘उन सार्वजनिक और निजी स्थानों पर ईद-अल-अजहा के मौके पर कुर्बानी देने पर रोक है, जहां से यह आम लोगों को दिख सकता है।’’ अधिसूचना में कहा गया है कि सार्वजनिक कुर्बानी से, ‘‘अन्य विश्वास के लोगों की भावनाएं आहत हो सकती है और सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है।’’

आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रतिबंध अनिवार्य है। अधिसूचना में जानवरों को सजाने और कुर्बानी से पहले जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध है। कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष भी सार्वजनिक स्थान पर फेंके जाने से मनाही है।

बकरीद के सिलसिले में परामर्श जारी : नफिल कुर्बानी न करके गरीबों को धन सदका करें

रमजान और त्योहारों को लेकर मार्गदर्शन करने वाले ‘इस्लामिक सेंटर ऑफ इण्डिया’ ने बकरीद के मद्देनजरपरामर्श जारी किया जिसमें हर हाल में कानून के दायरे में रहते हुए कुर्बानी को अंजाम देने की हिदायत दी गयी है।

इस्लामिक सेन्टर ऑफ इण्डिया फरंगी महल के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि कोविड-19 के सिलसिले में अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन के उपायों और सरकार के सुरक्षा के आदेशों और मजहबी उसूलों की रोशनी में यह परामर्श जारी किया गया है।

परामर्श के मुताबिक, ‘‘ईद उल अज़हा में हर साहिब-ए-हैसियत मुसलमान पर कुर्बानी करना वाजिब है। इसलिए कानूनी दायरे में रहते हुए कुर्बानी को जरूरी अंजाम दें। जो लोग अपनी कुर्बानी के साथ साथ हर साल नफली कुर्बानियां कराते थे वह मौजूदा कोविड—19 महामारी से पैदा हालात को देखते हुए नफिल कुर्बानी में खर्च होने वाला धन गरीबों को या मदरसों में दे दें।’

मौलाना खालिद रशीद ने मुसलमानों से अपील की कि वे कोविड-19 जैसी महामारी को देखते हुए ईद उल अज़हा की इबादत की और अपनी खुशी का इजहार उसी तरह करें, जैसे शब-ए-बरात, रमाजन के आखिरी जुमे और ईद उल फित्र के मौकों पर किया था।

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादसूरतविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष